17 दिसंबर यानी आज जॉन अब्राहम का जन्मदिन है। 48 साल की उम्र में भी जॉन की फिटनेस देखने के लायक है। जॉन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वह एक्टर बनने से पहले एक सुपर मॉडल थे। जॉन फिल्मों के अलावा अपनी बाइक्स की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं। वह सुपर बाइक्स के काफी शौकीन हैं। यही वजह है जो जॉन अब्राहम के पास बाइक्स का बेहद शानदार कलेक्शन है। अपनी बाइक्स के कलेक्शन को वह समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए भी दिखाते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको जॉन अब्राहम के बाइक कलेक्शन से रूबरू करवाते हैं। साथ ही यह भी बताते हैं उनके पास मौजूद बाइक्स की कीमत क्या है।
John Abraham Birthday: जॉन अब्राहम के पास है सुपरबाइक्स का कलेक्शन, कीमत लाखों में, देखें PHOTOS
कावासाकी निंजा जेडएक्स 14 आर (Kawasaki Ninja ZX-14R)
जॉन अब्राहम की इस सुपर बाइक की भारतीय बाजार में एक्स शोरूम कीमत करीब 19,70,000 रुपये है। कावासाकी निंजा जेडएक्स 14 आर में 1441 सीसी का इंजन है, जो 10000 आरपीएम पर 197.3 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत करीब 19,70,000 रुपये है।
अप्रिलिया आरएस वी4 (Aprilia RSV4)
जॉन अब्राहम की इस बाइक में 999.6 सीसी का इंजन है जो कि 13000 आरपीएम पर 201 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। अप्रिलिया आरएस वी4 की भारतीय बाजार में एक्स शोरूम कीमत करीब 22.81 लाख रुपये है।
डुकाटी पैनेगल वी4 (Ducati Panigale V4)
अभिनेता की इस बाइक में 1103.6 सीसी का इंजन है जो कि 13000 आरपीएम पर 211 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। डुकाटी पैनेगल वी4 की भारतीय बाजार में एक्स शोरूम कीमत 21.87 लाख रुपये से शुरू होती है।
यामाहा वीमैक्स (Yamaha VMAX)
जॉन अब्राहम के पास यह भी बाइक है। यामाहा वीमैक्स की भारतीय बाजार में एक्स शोरूम कीमत 24.94 लाख रुपये से शुरू होती है। यामाहा वीमैक्स में 1,679 सीसी का इंजन दिया गया है। यह इंजन 197.3 बीएचपी की पावर के साथ 166.8 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।