फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थी ये सुपरहिट सिंगर, लोग उड़ाने लगे थे मोटापे का मजाक

Sun, 17 Nov 2019 01:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 17 Nov 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
Selena Gomez said the first time she experienced
सेलेना गोमेज - फोटो : instagram

बीते कुछ समय में पॉप सिंगर सेलेना गोमेज को अपनी जिंदगी पर बात करते हुए आपने नहीं सुना होगा। सेलेना कुछ समय से खबरों से लगभग गायब थीं। अब सेलेना ने एक शो के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि कहीं ये जस्टिन बीबर से तो नहीं जुड़ा तो आपको बता दें सेलेना अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं और इस बार उन्होंने बॉडी शेमिंग से जुड़ी परेशानियों को फैंस के साथ साझा किया है। 

Selena Gomez said the first time she experienced
selena gomez

'गिविंग बैक जेनेरेशन' के एक एपिसोड में सेलेना ने इस बात का खुलासा किया कि उनके वजन को लेकर की गई लोगों की टिप्पणियों ने किस तरह से उनकी मानसिक स्थिति और उनके स्वास्थ्य को प्रभावित किया था। उन्होंने बताया कि वजन बढ़ने की वजह से उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा है। लोग उनके बढ़े हुए वजन का मजाक उड़ाते थे।

Selena Gomez said the first time she experienced
selena gomez
सेलेना ने इस शो में बताया-  'अपने वजन में घटाव-बढ़ाव के साथ पहली बार मैंने बॉडी शेमिंग का अनुभव किया।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं ल्यूपस से पीड़ित थी और किडनी की समस्याओं और हाई ब्लडप्रेशर से जूझ रही थी, तो ऐसे कई सारी परेशानियां थीं, जिनसे मैं घिरी हुई थी और उस वक्त मैंने बॉडी-शेमिंग जैसी चीजों को पहली बार नोटिस करना शुरू किया।' बता दें lupus एक ऐसी बीमारी होती है जो सीधे शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Selena Gomez said the first time she experienced
selena gomez

सेलेना ने आगे कहा कि वे दिन काफी मुश्किल भरे थे, जब उस तनावपूर्ण दौर में लोगों के द्वारा उनका मजाक बनाया जाता था और इससे उन्हें अपनी जिंदगी में बहुत परेशानी हुई थी। सेलेना का पिछले साल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और इस वजह से उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गोमेज को डिज्नी शो 'विजर्ड ऑफ वेवर्ली प्लेस' से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में प्रसिद्धि मिली थी। उनके 'कम एंड गेट इट', 'द हार्ट वॉन्ट्स वॉट इट वॉन्ट्स', 'बेड लायर', 'वुल्फ' और 'बैक टू यू' जैसे गाने फैंस के बीच बेहद पसंद किए जाते हैं।

विज्ञापन
Selena Gomez said the first time she experienced
selena gomez and justin bieber

सेलेना गोमेज को इंस्टाग्राम पर मोस्ट फॉलोड वीमन सेलिब्रिटी के तौर पर जाना जाता था लेकिन अब ये खिताब एरियाना के पास है। वहीं सिंगर के लव लाइफ की बात करें तो कनाडाई सिंगिंग सेंसेशन जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज के प्यार के किस्से से आप सभी अनजान नहीं होंगे। दोनों ने करीब 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन साल 2014 में जब दोनों के ब्रेकअप की खबर आई तो सभी हैरान थे। लेकिन बाद में जस्टिन ने अमेरिकी मॉडल हैली बाल्डविन से शादी कर ली। वहीं दूसरी तरफ सेलेना फिलहाल सिंगल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed