बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कटरीना कैफ की शादी का जश्न शुरू हो गया है। राजस्थान के 700 साल पुराने सिक्स सेंस फोर्ट होटल में दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसमें कपल के परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी लोग शामिल हो रहे हैं। माना जा रहा है कि कटरीना और विक्की कौशल की शादी में 120 लोग शामिल हो रहे हैं और मेहमानों ने वेन्यू पर पहुंचना भी शुरू कर दिया है, जिनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कटरीना और विक्की कौशल ने अपने सभी मेहमानों पर कई सख्त नियम लगाए हैं ताकि शादी की कोई तस्वीर व वीडियो सामने ना आ सके। लेकिन अब ऐसा लग रहा है इन नियमों को नेहा धूपिया ने नियम तोड़ दिया है।
दरअसल, नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी के साथ कटरीना और विक्की कौशल की शादी में शामिल हुई हैं और अब एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें भी शेयर कर दी हैं, जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इन तस्वीरों को फैंस कटरीना और विक्की की शादी की मान रहे हैं।
2 of 5
नेहा धूपिया
- फोटो : सोशल मीडिया
नेहा धूपिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने पति अंगद संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में नेहा अपने पति अंगद बेदी पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में अंगद और नेहा कैमरे की ओर देखकर पोज दे रही हैं तो कुछ फोटोज में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। लुक की बात करें तो, नेहा और अंगद सिल्वर कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे हैं, जिस वजह से दोनों एक साथ और भी ज्यादा सुंदर लग रहे हैं।
3 of 5
नेहा धूपिया
- फोटो : सोशल मीडिया
इन तस्वीरों के साथ नेहा धूपिया ने लिखा, ‘नींद से वंचित नए माता-पिता पार्टी के लिए बाहर जा रहे हैं जैसे कि यह नब्बे का दशक है... चीजें जो हम भूल गए हैं। 1) पार्टी कैसे करें 2) पार्टी कैसे करें 3) पार्टी कैसे करें।’ बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी की ये तस्वीरें एक दिन पुरानी हैं लेकिन इन तस्वीरों पर भी फैंस नेहा से विक्की और कटरीना की शादी के बारे में पूछ रहे हैं।
4 of 5
नेहा धूपिया
- फोटो : सोशल मीडिया
इन तस्वीरों पर फैंस कई कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कटरीना की शादी में चेना है या फिर गुलाब जामुन।’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘क्या सच में यह विकैट की शादी की तस्वीरें हैं?’ इन कमेंट से साफ है कि फैंस कटरीना और विक्की की शादी की तस्वीरों बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
5 of 5
कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी
- फोटो : @kaybykatrina-vickykaushal09/instagram
बता दें कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। ऐसे में दोनों की शादी का सेलिब्रेशन पूरे तीन दिन चलने वाले हैं। आज कटरीना और विक्की की संगीत सेरेमनी होगी और कल दोनों की मेहंदी सेरेमनी होगी। कई रिपोर्ट्स में माना जा रहा है कि मुंबई आने के बाद दोनों एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे, जिसमें बॉलीवुड का हर सितारा नजर आएगा।