बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ अब अपनी बहन इजाबेल कैफ के इंडस्ट्री में डेब्यू का इंतजार कर रही हैं। इजाबेल के डेब्यू को सफल बनाने के लिए कटरीना कोई भी कसर बाकी नहीं रखना चाहती हैं। इसी कारण काफी समय से इजाबैल के डेब्यू की खबरें भी आ रही हैं।
2 of 5
Isabelle Kaif and Sooraj Pancholi
काफी समय पहले खबर आई थी की इजाबेल कैफ हीरो फिल्म से डेब्यू कर चुके सूरज पंचोली के साथ एक डांस फिल्म के साथ डेब्यू करेंगी। पर अब एक नई खबर सामने आई है। इजाबेल अब किसी डांस फिल्म से नहीं बल्कि आयुष शर्मा की अगली फिल्म क्वथा से ही डेब्यू करने जा रही हैं।
3 of 5
Isabelle Kaif
- फोटो : Instagram
फिल्म क्वथा का निर्माण सलमान खान फिल्म्स ही करने वाला है। सूत्रों की मानें तो क्वथा एक आर्मी अफसर की सच्ची कहानी है जो मणिपुर में फिल्माई जाएगी। फिल्मकार करण बूटानी इस फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। वहीं निर्माता की कुर्सी पर बैठने का खयाल लेकर चल रही कटरीना कैफ को भी इस फिल्म से निर्माता बनने का एक अच्छा अवसर मिल सकता है।
4 of 5
Isabelle Kaif
- फोटो : Instagram
हालांकि अभी तक फिल्म के निर्माणकर्ता यानी सलमान खान फिल्म्स के द्वारा इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पर सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के लिए एक खास फोटोशूट भी हो चुका है।
5 of 5
Isabelle Kaif and salman khan
बता दें कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग आने वाले सितंबर के महीने से शुरू हो जाएगी। फिल्म नोटबुक के बाद एसकेएफ के बैनर तले बन रही यह अगली फिल्म साल 2020 तक रिलीज़ हो सकती है।