कटरीना कैफ बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं, जो अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी हर तस्वीर इंटरनेट पर आग लगा देती है। हाल ही में, कटरीना कैफ ने अपनी कुछ बोल्ड और सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस का अंदाज फैंस का ध्यान खींचने के लिए काफी है। इन तस्वीरों में कटरीना अपना फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
2 of 4
कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, कटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लैक मोनोकिनी में कहर ढा रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कटरीना समुद्र किनारे बैठी हुई हैं और अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। पहली और दूसरी तस्वीर में कटरीना कैमरे से दूसरी तरफ देखकर स्माइल कर रही हैं। लेकिन आखिरी तस्वीर में अभिनेत्री ने अपना चेहरा छिपाया हुआ है। हालांकि, अब तक ये पता नहीं चला कि कटरीना की ये तस्वीरें कहां की हैं। लेकिन बीते दिनों कटरीना अपने पति विक्की कौशल के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं। हो सकता है कि यह तस्वीरें वहीं की हो।
3 of 4
कटरीना कैफ
- फोटो : Instagram @katrinakaif
कटरीना कैफ ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में कुछ इमोटिकॉन शेयर किए हैं, जिसमें ब्लैक हार्ट, बीच और टॉपी है। कटरीना की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वाणी कपूर ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए फायर का इमोजी शेयर किया है। वहीं, एक फैन ने कमेंट में 'ब्यूटी' लिखा है। दूसरे फैन ने लिखा, 'लुकिंग गॉर्जियस।' इसके अलावा, कई फैंस ने हार्ट और फायर का इमोजी भेजा है।
4 of 4
कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करे तो अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आई थीं। वहीं, अब वह 'टाइगर 3' में दिखाई देंगी, जो टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसमें कटरीना के साथ सलमान खान धमाल मचाते हुए दिखेंगे। इसके अलावा, कटरीना के पास 'फोन भूत' और 'मैरी क्रिसमस' जैसी फिल्में भी हैं।