अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर से कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। दोनों ने नमस्ते लंदन, सिंह इज किंग और वेलकम जैसी हिट फिल्में की हैं। माना जा रहा है दोनों की जोड़ी एक बार फिर से कमाल दिखाएगी।
2 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं कटरीना कैफ ने अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना को लेकर अपना डर जाहिर किया। अवॉर्ड लेने के बाद कटरीना ने कहा कि 'यहां आने से पहले मैं ऐसा सोच रही थी कि ट्विंकल खन्ना यहां ना आएं। उनके आने से मैं नर्वस हो जाती हूं। वो दुनिया की सबसे मजाकिया इंसान में से एक हैं इसलिए उनकी स्पीच भी वैसी ही मजेदार होती है। मैं माफी चाहती हूं। मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगी कि मैं आपसे (ट्विंकल खन्ना) बहुत प्यार करती हूं। मुझे लगता है कि आप सबसे बेस्ट हैं क्योंकि आप रियल हैं।'
3 of 5
Twinkle Khanna
- फोटो : social media
ट्विंकल खन्ना ट्विटर पर अपने मजाकिया ट्वीट्स के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार वो अपनी हाजिर जवाबी से ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देती हैं। फिल्मों से दूर ट्विंकल खन्ना अब राइटिंग का काम करती हैं।
4 of 5
Suryavanshi film
- फोटो : twitter
सूर्यवंशी की बात करें तो रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म की शूटिंग की खबर खिलाड़ी कुमार अक्षय ने खुद यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करके दी। इस तस्वीर में उनके साथ रोहित शेट्टी, करण जौहर, अजय देवगन और रणवीर सिंह भी हैं। सभी ने अपनी अपनी फिल्मों का क्लैप बोर्ड पकड़ रखा है।
5 of 5
suryavanshi
- फोटो : social media
कटरीना इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट काम करने के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं, वहीं नीना गुप्ता भी चर्चा का विषय बन गई हैं। बात यह है कि नीना गुप्ता इस फिल्म में अक्षय की मां के किरदार में नजर आएंगी। नीना की मानें तो दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा। वह कहती हैं 'रोहित शेट्टी की फिल्में दर्शकों को पसंद आती हैं और उनकी काफी सराहना भी हुई है, ऐसे में मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।'