बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ अपनी बहन के साथ मुंबई स्थित घर पर रह रही हैं। कटरीना अभी तक अपने घर की कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में वो बर्तन धोने से लेकर खाना भी बना रही हैं। चलिए हम आपको कटरीना के घर के अंदर की वो तस्वीरें दिखाते हैं जो उन्होंने खुद साझा की हैं।
कटरीना कैफ की तरह ही खूबसूरत है उनका घर, देखिए लग्जरी फ्लैट की INSIDE तस्वीरें
कटरीना कैफ का घर कई एकड़ में तो नहीं फैला लेकिन निश्चित रूप से ये सबसे शानदार घरों में से एक है। वो अपनी बहन इसाबेल के साथ ही रहती हैं। कटरीना ने अपने घर की सजावट बहुत सिंपल लेकिन क्लासी रखी है।
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
कटरीना मुंबई के अंधेरी वेस्ट के मौर्या हाउस में रहती हैं। उनके घर के अंदर खूबसूरत सीढ़ियां बनी हैं। कटरीना ने तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की थी। घर की दीवारों की सजावट और फर्नीचर पॉप आर्ट से प्रेरित है।
कटरीना की इस तस्वीर के पीछे किताबों की एक रैक रखी है जो लकड़ी से बनी हुई है और ओल्ड लुक देती है। ऐसा ही कुछ अलमारी और अन्य रैक भी हैं।
तस्वीर कटरीना के घर के बाथरूम की है। जहां पीछे रैक से लेकर दरवाजे पर लगे हैंगर तक लकड़ी के बने हुए हैं। तस्वीर में कटरीना किताब के साथ पोज दे रही हैं।