कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म भारत को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग को लेकर खूब तारीफ की जा रही है। कटरीना एक बुरे वक्त से निकल कर आई हैं। रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद वो बुरी तरह टूट गई थीं। हाल में कटरीना नेहा धूपिया के शो Vogue BFF's में नजर आईं और इसमें उन्होंने दिल खोलकर बातें कीं।
2 of 5
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif
- फोटो : file photo
कटरीना कैफ के एक्स बॉयफ्रेड रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के जल्द शादी करने की चर्चा है तो वहीं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरों पर भी डिसक्शन हो रहा है। चैट शो में जब कटरीना से पूछा कि वो किसकी शादी में जाना पसंद करेंगी तो उन्होंने कुछ चौंकाने वाला खुलासा किया।
3 of 5
malaika arora, arjun kapoor
- फोटो : social media
कटरीना कैफ ने कहा कि वो अर्जुन और मलाइका की शादी में जाना पसंद करेंगी। जब उनके कारण पूछा गया तो कटरीना ने कहा कि वो अर्जुन कपूर उनके राखी बांधती हैं। इसीलिए वो उनकी शादी में जाएंगी।
4 of 5
कटरीना
- फोटो : social media
कटरीना ने राखी का किस्सा बताते हुए कहा कि मैं अर्जुन को काफी सालों से जानती हूं। एक बार मैंने उससे पूछा कि अर्जुन क्या मैं तुम्हें राखी बांध दूं। उसने तुरंत मना किया मैंने तुरंत उसका हाथ पकड़ा और राखी बांध दी। उस दौरान मेरा गाना चिकनी चमेली रिलीज हुआ था तो अर्जुन को बहुत दुख हुआ।
5 of 5
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : twitter
वर्कफ्रंड की बात करें तो कटरीना फिलहाल अपनी फिल्म भारत की सक्सेस को इंजॉय कर रही हैं। इसके अलावा वो अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।