फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   govinda late night arrival at home for ganpati pooja expressed happiness for son yashvardhan

गोविंदा: देर रात बप्पा के दर्शन करने घर पहुंचे अभिनेता, फैंस को दी सलाह; फैमिली फोटो में नजर नहीं आईं सुनीता

Tue, 15 Sep 2026 12:08 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 15 Sep 2026 12:08 PM IST
सार

Govinda Arrival For Ganpati: मशहूर अभिनेता गोविंदा देर रात गणपति उत्सव मनाने अपने ही घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में अपने घर की परंपरा के बारे में बताया। साथ ही बेटे यशवर्धन और बेटी टीना के लिए खास प्रार्थना भी की। बाद में अभिनेता ने फैंस को सलाह दी। जानें क्या बोले गोविंदा...

विज्ञापन
govinda late night arrival at home for ganpati pooja expressed happiness for son yashvardhan
गणपति पूजा के दौरान गोविंदा - फोटो : एएनआई

विस्तार

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने हर साल की तरह इस साल भी गणपति का स्वागत अपने घर पर किया । इस दौरान उनकी बेटी टीना और बेटा यशवर्धन भी मौजूद थे मगर गोविंदा कहीं नजर नहीं आए। वह देर रात बप्पा के दर्शन करने अपने घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए काफी कुछ कहा। 

विज्ञापन


गणपति दर्शन के बाद क्या बोले गोविंदा? 
सुनीता अहूजा और बच्चों के गणपति स्थापना करने के बाद गोविंदा देर रात बप्पा के दर्शन करने घर पहुंचे। इस दौरान पत्नी सुनीता तो मौजूद नहीं थीं, मगर अभिनेता के बच्चे टीना अहूजा और यशवर्धन घर पर ही थे। उनसे मिलकर गोविंदा काफी खुश हुए।
विज्ञापन

एएनआई से बातचीत में गोविंदा ने कहा, ‘इस शुभ अवसर पर प्रार्थना करता हूं कि किसी प्रकार का कलेश बाधा ना आए। रिद्धि -सिद्धि मिले। ये प्रथा मेरे घर में मम्मी के आशीर्वाद से शुरू हुई थी। कई साल मैंने किया लेकिन अब यश कर रहे हैं और यश के लिए प्रार्थना है कि शुभता प्रदान करें। टीना के लिए बहुत ही अच्छा दूल्हा मिल जाए। रिद्धि सिद्धी की कृपा परिवार को  मिल जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

govinda late night arrival at home for ganpati pooja expressed happiness for son yashvardhan
गणपति पूजा के दौरान गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस को दी विशेष सलाह 
अपनी बातचीत में गोविंदा ने आगे कहा, ‘ये प्रथम पूजन के देवता है और ये कृपा देवताओं पर तब हुई जब मां-बाप का शुभ आशीर्वाद लिया।  गणपति जी ने माता-पिता की प्रार्थना की और प्रथम देवत हुए।  यहां से प्रेरणा लें,  इस पूजन के महत्व के साथ समाज के साथ जुड़ें। सबसे मिलें, प्रार्थना करें, सब आगे निकलें।'

govinda late night arrival at home for ganpati pooja expressed happiness for son yashvardhan
सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा पर क्या बोलीं सुनीता?
अभिनेता गोविंदा इस साल गणपति स्थापना के मौके पर परिवार के साथ मौजूद नहीं थे। इस पर सुनीता ने पहले ही उनके देर से आने की खबर दे दी थी। उन्होंने कहा, ‘गोविंदा अमेरिका गए हुए हैं और वो रात को आएंगे। अगर थक गए होंगे तो आज दर्शन नहीं करने आएंगे फिर वो कल आएंगे दर्शन करेंगे। ये उन्हीं का घर है तो उनको तो आना ही है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed