बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कार्तिक ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई शानदार तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। कार्तिक की इन तस्वीरों पर सेलेब्स और फैंस जमकर कमेंट कर अपना प्यार जता रहे हैं।
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक का पोस्ट
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आज फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की खास तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी खुश कर दिया है। कार्तिक ने इन शानदार तस्वीरों और वीडियोज के साथ कैप्शन में लिखा, ''तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' #Croatia'
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
सेलेब्स के कमेंट्स
कार्तिक की इन तस्वीरों पर सेलेब्स और फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए। तो वहीं अनिता श्रॉफ ने भी लाल दिल वाले इमोजी बनाकर प्यार जताया। वहीं कई फैंस ने कार्तिक की इस पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी और फायर इमोजी बनाए हैं। एक फैन ने लिखा, 'बड़े पर्दे पर जादू देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता', एक और फैन ने लिखा, 'वाह क्यूट, उसने आपको कार्तिक भैया कहा ! इसमें देसी स्टाइल @kartikaaryan आपकी मस्ती की प्यारी झलकियां', एक और फैन ने लिखा, 'दूसरी स्लाइड!! फुटबॉलर आर्यन।'
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक का वर्कफ्रंट
कार्तक आर्यन फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक के साथ पहली बार अनन्या पांडे की जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्म के अलावा कार्तिक फिल्म नागजिला में नजर आएंगे, जिसकी आधिकारिक घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक का हालिया पोस्ट
लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोनों ही फुटबॉल के दिग्गज हैं जो न केवल अपने-अपने देशों में बल्कि पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। कार्तिक का हालिया पोस्ट इन्हीं दो दिग्गज को लेकर था। कार्तिक ने अपनी इस हालिया पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'अर्जेंटीना की आंटी मारेगी, मेरा पसंदीदा तो रोनाल्डो है'