{"_id":"6856f70c27ccf93f4f00f1ab","slug":"kartik-aaryan-share-trick-how-to-take-candid-pictures-2025-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: परफेक्ट फोटो के लिए कार्तिक ने अपना ली ये ट्रिक, एक्टर का अंदाज देखकर फैंस की छूट जाएगी हंसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: परफेक्ट फोटो के लिए कार्तिक ने अपना ली ये ट्रिक, एक्टर का अंदाज देखकर फैंस की छूट जाएगी हंसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:47 PM IST
सार
हाल ही में कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फैंस को ऐसी ट्रिक बता रहे हैं, जिसके जरिए परफेक्ट फोटो ली जा सकती है। कार्तिक का यह आइडिया, वीडियो में उनका अंदाज देखकर फैंस हंस-हंसकर लोट-पोट हो सकते हैं।
पिछले दिनों कार्तिक आर्यन अनन्या पांडे के साथ एक विदेशी लोकेशन क्रोशिया में अपनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। मगर कार्तिक वहां पर गुजारे खुशनूमा पलों को अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा कर रहे हैं। हाल ही में इस लोकेशन से एक वीडियो कार्तिक ने शेयर किया है, जिसमें वह फैंस को परफेक्ट फोटो लेने की ट्रिक बता रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
कार्तिक आर्यन की अच्छी फोटो लेने की ट्रिक
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
क्या है कार्तिक की फोटो लेने की ट्रिक
कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया है, उस पर लिखा कैप्शन लिखा- ‘कैंडिड पिक्चर्स हैक अनलॉक’। इसका मतलब है कि अच्छी, हंसी-मुस्कुराती तस्वीरें क्लिक करने का हैक अपने पता कर लिया है। क्या है ये हैक? इसका पता कार्तिक की वीडियो में पता चलता है। वह अपने कुछ कुलीग्स के साथ उछलते-कूदते हुए जोर-जोर से हंसते हुए फोटो क्लिक करते हैं, जिसका रिजल्ट कमाल का आता है।’ फैंस भी कार्तिक की यह वीडियो देखकर खूब हंसे। कई फैंस ने वीडियो पर हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया है।
क्रोशिया में शूटिंग के दौरान रिलेशनिशप पर हिंट
पिछले दिनों क्राेशिया में शूटिंग के दौरान ही कार्तिक ने अपने रिलेशनशिन में होने का हिंट भी दिया था। एक फोटो उन्होंने शेयर किया। इस फोटो में एक बैग पर एक टैग लगा था, जिस पर तीन ऑप्शन हैं, सिंगल, टेकन और डिपेंड ऑन हू इज आस्किंग। तीसरे ऑप्शन पर टिक मार्क लगा हुआ है। इस तस्वीर ने कार्तिक के फैंस का ध्यान खींचा। कई यूजर ने इससे अंदाज लगा लिया कि कार्तिक शायद किसी को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिलेशनशिप को लेकर कभी खुलकर नहीं बोले कार्तिक
आज तक कार्तिक आर्यन का नाम कई एक्ट्रेस से साथ जुड़ा चुका है। मगर एक्टर ने आज तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बात नहीं की है। एक बार फिल्म ‘भूल भुलैया 4’ की उनकी को-एक्टर विद्या बालन ने खुलासा किया था कि कार्तिक सेट पर किसी से फोन पर घंटों बात करते हैं। तब भी कार्तिक ने मुस्कुराते हुए चुप्पी साधकर रखी थी।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'नागजिला' में कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies
कार्तिक की आने वाली फिल्में
फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के अलावा कार्तिक आर्यन धर्मा प्रोडक्शन की एक और फिल्म कर रहे हैं। वह फिल्म ‘नागजिला’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक इच्छाधारी नाग बनने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।