{"_id":"5e1568348ebc3e87df0295df","slug":"kartik-aaryan-ride-on-auto-leave-his-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार छोड़ ऑटो से घूमते दिखे कार्तिक आर्यन, स्टार बनने के बाद भी जीते हैं सादगी भरी जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लग्जरी कार छोड़ ऑटो से घूमते दिखे कार्तिक आर्यन, स्टार बनने के बाद भी जीते हैं सादगी भरी जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 08 Jan 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kartik aaryan
- फोटो : social media
Link Copied
कार्तिक आर्यन धीरे-धीरे बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं । पिछले दिनों उनकी फिल्म 'पति पत्नी और वो' रिलीज हुई थी । कार्तिक, भूमि और अनन्या पांडे की ये फिल्म जबरदस्त हिट रही । कार्तिक एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे हैं जिससे वो स्टार की लिस्ट में शामिल हो गए हैं ।
Trending Videos
2 of 5
kartik aaryan
- फोटो : social media
स्टार बनने के बाद भी कार्तिक आर्यन ने अपनी सादगी नहीं छोड़ी । बीती रात कार्तिक, दिनेश विजन के ऑफिस अपनी कार में नहीं बल्कि ऑटो से पहुंचे । इस दौरान उन्होंने ब्लू और व्हाइट कलर की स्ट्राइप वाली स्वेटशर्ट और ब्लू कलर की डेनिम पहनी हुई थी। यहां वो फैंस से भी मिले ।
3 of 5
सारा अली खान, कार्तिक आर्यन
- फोटो : Social Media
कार्तिक ने मीडिया को पोज भी दिए । अब कार्तिक की फिल्म 'लव आजकल 2' रिलीज होने को तैयार है । यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी । यह फिल्म दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की 2009 में आई फिल्म 'लव आज कल' का सीक्वल है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ सारा अली खान भी नजर आएंगी ।
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की जोड़ी बॉलीवुड में काफी चर्चित है। यहां तक कि दोनों को उनके फैंस भी बेहद पसंद करते हैं। खबरों की मानें तो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन फिर उनके ब्रेकअप की भी खबरें आने लगी थीं । वहीं पिछले दिनों दोनों को साथ देखा गया तो ये खबर अफवाह साबित हुई ।
विज्ञापन
5 of 5
kartik aaryan
- फोटो : social media
कार्तिक और सारा का साथ में डांस करते एक वीडियो भी सामने आया था । ये वीडियो अवॉर्ड्स नाइट का था। जिसमें कार्तिक और शाहिद कपूर, सारा की फिल्म के गाने 'आंख मारे' पर डांस करते नजर आ रहे थे। इसी अवॉर्ड नाइट में सारा स्टेज पर गिरते-गिरते बची थीं उन्हें कार्तिक ने संभाल लिया था ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।