{"_id":"5e4fd57f8ebc3ef385269fa4","slug":"kartik-aaryan-reaction-when-his-mother-angry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक आर्यन को इस बात पर पड़ी मां की डांट, सोशल मीडिया पर बहाते दिखे आंसू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्तिक आर्यन को इस बात पर पड़ी मां की डांट, सोशल मीडिया पर बहाते दिखे आंसू
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 21 Feb 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Kartik Aaryan
- फोटो : Social Media
Link Copied
कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं और वह अपने प्रशंसकों को अपने दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के बारे में अपडेट करना पसंद करते हैं। अभिनेता के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं और उनके लाखो फैंस उनके डांस मूव्स, हेयरस्टाइल और यहां तक कि उनके पोज को भी कॉपी करते हैं। सोशल मीडिया पर वह जो कुछ भी करते है वह तुरंत वायरल हो जाता है। अब उनकी एक नई तस्वीर ने सभी का ध्यान खींच लिया है, इस तस्वीर को देख सभी के चहरे पर एक मुस्कान आ जाती है।
2 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 2 की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए कल शाम जयपुर रवाना हुए। कार्तिक कुछ दिनों पहले एक रियलिटी शो के सेट पर स्टंट करते हुए घायल हुए थे। उन्होंने जयपुर के रास्ते एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, 'मॉम से दूर रहना पसंद नहीं, विशेष रूप से जब चोट लगी हो। मैं अभी से आपको मिस कर रहा हूं।'
उनकी मां ने भी एक खास अंदाज में इसका जवाब दिया, 'आपको जितना बटरिंग करना है करें, लेकिन मैं आपको कभी बाइक खरीदने की अनुमति नहीं दूंगी।' यह पढ़कर कार्तिक आर्यन ने 'मम्मी' कहते हुए रोता हुआ इमोजी पोस्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Kartik Aaryan
- फोटो : amar ujala mumbai
कुछ दिन पहले कार्तिक आर्यन ने अपना नया ब्लॉग वीडियो अपलोड किया था, जहां उन्हें अपनी टीम के साथ बहस करते हुए देखा कि वह एक नई बुलेट खरीदना चाहते हैं। वह वास्तव में इसे खरीदने के लिए बहुत उत्सुक थे। टीम ने खुलासा किया कि उनकी मां इसके खिलाफ है और वह किसी भी हालत में उस बाइक को खरीदने देना नहीं चाहती है। कार्तिक अपनी अगली फिल्म भूल भुलैया 2 के शूट पर निकले हैं, जहां वह 10 दिनों के लिए क्लाइमेक्स की शूटिंग करेंगे और फिर लखनऊ रवाना होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।