{"_id":"5d2334298ebc3e6d046f6c1c","slug":"kartik-aaryan-playing-and-having-fun-with-new-bff-kid-in-viral-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काफी देर तक नहीं छोड़ा कार्तिक आर्यन ने अपनी नई दोस्त का हाथ, सोशल मीडिया पर बताया BFF","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काफी देर तक नहीं छोड़ा कार्तिक आर्यन ने अपनी नई दोस्त का हाथ, सोशल मीडिया पर बताया BFF
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 08 Jul 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kartik Aaryan
- फोटो : amar ujala mumbai
Link Copied
'सोनू की टीटू की स्वीटी' से सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाले कार्तिक आर्यन आजकल सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी सारा अली खान के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर तो कभी सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके फोटोज- वीडियोज को लेकर। ऐसे में एक बार फिर कार्तिक का एक वीडियो सामने आया है।
Trending Videos
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल कार्तिक ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उनके साथ स्कूल ड्रेस में एक बच्ची भी नजर आ रही है। वीडियो में कार्तिक बच्ची से हाथ छोड़ने की बात कहते नजर आ रहे हैं। जबकि बच्ची कह रही है कि हाथ आपने पकड़ा है। इतने में एक दूसरा बच्चा आता है और दोनों का हाथ छुड़ा देता है। वीडियो में कार्तिक आर्यन की मस्ती साफ देखी जा सकती है। कार्तिक ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया है- 'मेरी नई बेस्ट फ्रेंड (BFF) के साथ खेलते हुए।'
कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और इम्तियाज अली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बता दें कि हाल ही में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने अपनी फिल्म 'लव आजकल 2' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। शूटिंग के आखिरी दिन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं । एक वीडियो में कार्तिक डायरेक्टर इम्तियाज को गले लगाए नजर आए। जिसके बाद कार्तिक इमोशनल हो गए और रोने लगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kartik Aryan, Ananya Pandey and Bhumi Pednekar
- फोटो : social media
सिनेमा के सीक्वेल बॉय कार्तिक आर्यन इन दिनों पति, पत्नी और वो की सीक्वेल के अलावा लव आजकल की सीक्वेल पर भी काम कर रहे हैं। भूल भुलैया की सीक्वेल इस लिस्ट में नया इजाफा है। इस नई फिल्म को हॉरर कॉमेडी के तौर पर लिख रहे फरहाद की कहानी टी सीरीज को काफी पसंद आई है और इसके लिए उन्हें ग्रीन सिगनल मिल चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
Sara Ali Kha, Kartik Aaryan, Ananya Panday
- फोटो : social media
भूल भुलैया की इस सीक्वेल के लिए हीरोइन की तलाश जारी है। फिलहाल जिन नामों को इसके लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है, उनमें सारा अली खान का नाम सबसे आगे है। उनके अलावा मेकर्स की रडार में अनन्या पांडे भी हैं। फिल्म की शूटिंग इसी साल सर्दियों में शुरू करने के हिसाब से इसके प्री प्रोडक्शन पर भी काम शुरू हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।