पद्मावत के बाद अब अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' करणी सेना की नजरों में चढ़ गई है। बीते दिनों जयपुर में चल रही फिल्म की शूटिंग को करणी सेना द्वारा बाधित किए जाने का मामला सामने आया है। करणी सेना की मांग है कि मेकर्स द्वारा यह लिखित आश्वासन दिया जाए कि इस फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।
2 of 4
akshay kumar
- फोटो : social media
करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने अपने संगठन के सदस्यों के साथ शनिवार को जमवारामगढ़ गांव में चल रही फिल्म की शूटिंग को बाधित किया और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को शूटिंग रोकने के लिए भी कहा। चंद्रप्रकाश ने उन्हें भरोसा जताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट में ऐतिहासिक तथ्यों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है। हालांकि इसके बावजूद करणी सेना ने लिखित में भरोसा दिए जाने की मांग रखी। जानकारी के अनुसार सेट पर जब यह हंगामा हुआ उस समय अक्षय कुमार सेट पर मौजूद नहीं थे।
3 of 4
Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
हाल में इस बारे में बताते हुए महिपाल सिंह मकराना ने बताया, 'फिल्म के निर्देशक चंद्र प्रकाश के साथ स्क्रिप्ट को लेकर हमारी बातचीत हो गई है। हमने उन्हें बता दिया है कि ऐतिहासिक तथ्यों से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' उन्होंने आगे बताया, 'फिल्म में पृथ्वीराज चौहान किसी प्रेमी के तौर पर नहीं दिखाए जाएंगे। निर्देशक ने हमें भरोसा दिया है कि फिल्म में ऐसी किसी भी तरह की चीज नहीं होगी लेकिन हमें लिखित आश्वासन चाहिए।'
4 of 4
padmaavat
- फोटो : social media
गौरतलब है कि करीब दो साल पहले करणी सेना 'पद्मावत' के लिए काल बन गई थी। फिल्म का इस कदर विरोध किया गया था कि इसके नाम को 'पद्मावती' से बदलकर 'पद्मावत' करना पड़ा। फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट भी हुई वहीं फिल्म को अंत तक राजस्थान में रिलीज नहीं होने दिया गया।
चार साल कोमा में रहने के बाद जूही चावला के भाई का हुआ था निधन, बात करते हुए छलक आए आंसू