करिश्मा कपूर की जिंदगी पिछले कुछ समय से बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही है। पति से अलगाव के बाद बुरी तरह परेशान करिश्मा को नया प्यार मिलने की खबर है।
पति से अलग हुईं करिश्मा कपूर को मिला दूसरा प्यार!
करिश्मा कपूर हाल ही में अपनी छोटी बहन करीना कपूर के घर एक पार्टी में पहुंची। इस पार्टी में उनके साथ एक खास शख्स को देखा गया। ये शख्स एक बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनी के सीईओ हैं।
पति से अलग हुईं करिश्मा कपूर को मिला दूसरा प्यार!
संदीप तोशनीवाल नाम के इस बिजनेसमैन को आजकल करिश्मा के बेहद करीब बताया जा रहा है। ये कोई पहला मौका नहीं है जब संदीप से करिश्मा की नजदीकी सुर्खियां बनीं हैं।
पति से अलग हुईं करिश्मा कपूर को मिला दूसरा प्यार!
संदीप और करिश्मा की चोरी-छुपे शादी की बात भी कुछ समय पहले सामने आई थी। इस खबर को करिश्मा के परिवार के लोगों ने नकार दिया था। इस बार दोनों के बारे में काफी कुछ कहा जा रहा है।
पति से अलग हुईं करिश्मा कपूर को मिला दूसरा प्यार!
कहा जा रहा है कि संजय कपूर से तलाक के बाद करिश्मा संदीप से शादी कर सकती हैं। दोनों काफी समय साथ में गुजार रहे हैं। हालांकि इस रिश्ते को लेकर करिश्मा की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।