करिश्मा तन्ना टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। साल 2001 में उन्होंने एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से डेब्यू का था। इसके बाद वह कई मशहूर सीरियल जैसे नागार्जुना- एक योद्धा, नागिन 3 और कयामत की रात में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 10, नच बलिए 3 और झलक दिखला जा 9 में भी हिस्सा लिया है। करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने घर से कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। तो चलिए दिखाते हैं उनके शानदार घर की तस्वीरें।
टीवी की ‘नागिन’ बनकर मशहूर हुईं करिश्मा तन्ना का घर है बेहद आलीशान, नहीं देखीं होंगी INSIDE तस्वीरें
करिश्मा तन्ना टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। साल 2001 में उन्होंने एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से डेब्यू का था। इसके बाद वह कई मशहूर सीरियल जैसे नागार्जुना- एक योद्धा, नागिन 3 और कयामत की रात में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 10, नच बलिए 3 और झलक दिखला जा 9 में भी हिस्सा लिया है। करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने घर से कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। तो चलिए दिखाते हैं उनके शानदार घर की तस्वीरें।
करिश्मा के घर में ब्राउन कलर का वूडेन फ्लोर है। तस्वीर में वह अपने डॉगी कोको के साथ पोज दे रही हैं। करिश्मा अक्सर अपने डॉगी के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
बालकनी में यहां क्यूट सा वूडेन टेबल है। इसके अलावा बालकनी में काफी हरियाली भी देखी जा सकती है। तस्वीर में करिश्मा एक बार फिर से अपने डॉगी के साथ हैं।
करिश्मा के घर में कई बड़ी खिड़कियां हैं। साथ ही उन्हें सफेद रंग काफी पसंद है। घर की खिड़कियों और दरवाजों का बॉर्डर सफेद रंग का है।
घर को विंटेज लुक देता हुआ बालकनी में लगा हुआ यह झूला है। करिश्मा शाम को यहां वक्त बिताना पसंद करती हैं।