{"_id":"5af3c27b4f1c1b390a8b9003","slug":"kareena-kapoor-trolled-for-looking-like-a-skeleton-in-sonam-kapoor-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम के रिसेप्शन में ड्रेस की वजह से ट्रोल हुईं करीना कपूर, यूजर्स ने कहा- कुछ लेती क्यों नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम के रिसेप्शन में ड्रेस की वजह से ट्रोल हुईं करीना कपूर, यूजर्स ने कहा- कुछ लेती क्यों नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan
सोनम कपूर की शादी के बाद रात को हुए रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस रिसेप्शन पार्टी में करीना कपूर खान पति सैफ अली खान के साथ पहुंचीं। इस दौरान करीना काफी गॉर्जियस लुक में नजर आईं लेकिन करीना के फैंस को उनका ये लुक पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
kareena kapoor khan
- फोटो : PTI
इंडस्ट्री में जीरो फिगर का ट्रेंड शुरू करने वाली करीना सोनम के रिसेप्शन में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन की गई गोल्डन कलर की ड्रेस पहन कर पहुंची थी लेकिन उनकी फोटो पर लोगों ने उन्हें यह नसीहत तक दे डाली कि कुछ खा लिया करों।
यहां देखें कमेंट्स
यहां देखें कमेंट्स
saif ali khan, kareena kapoor and karishma kapoor
फोटो पर कमेंट करते हुए लोगों ने करीना को खाना खाने की सलाह दी। एक यूजर ने लिखा, 'क्या आप जानती हैं आप कैसी दिख रही हैं' एक अन्य यूजर ने लिखा 'करीना तुम बीमार लग रही हो। एक अन्य यूजर ने तो उन्हें कुपोषित तक कह दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor
वहीं एक यूजर ने लिखा 'करीना तुमने खुद को अच्छा दिखाने की कुछ ज्यादा ही कोशिश कर ली है जिसकी वजह से तुम और बुरी लग रही हो।' एक फैन ने लिखा 'तुम चेहरे से बूढ़ी लग रही हो।' हालांकि कई यूजर्स ने करीना के लुक की तारीफ भी की।
विज्ञापन
करीना कपूर
- फोटो : SELF
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब करीना कपूर खान को ट्रोल किया गया हो इससे पहले भी करीना अपनी ड्रेस की वजह से चर्चा में रही हैं। करीना फिलहाल 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म इस साल 18 मई को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही हिट हो चुका है। अब देखना होगा कि तैमूर के जन्म के 2 साल बाद करीना अपने पुराने अंदाज में लौट पाती हैं या नहीं।