बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के लिए सोनम कपूर की शादी यादगार बन गई है। शाहरुख खान और सलमान खान ने सोनम के रिसेप्शन में ऐसा रंग जमाया कि अभी तक पार्टी के वीडियो वायरल हो रहे हैं । इस बीच एक गजब का वीडियो हमारे हाथ लगा है ।
श्वेता बच्चन का ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा होगा, इतना धमाकेदार डांस कि सनी लियोनी को दी टक्कर
ये वीडियो है अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन का । जी हां, सोनम के रिसेप्शन में श्वेता बच्चन पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहन पहुंची थीं । पार्टी में ऐसा कोई सेलेब्रिटी नहीं बचा, जिसने डांस ना किया हो ।
धीर-धीरे जब पार्टी अपने रंग पर आई तो सभी सेलेब्रिटीज ने डांस फ्लोर पर आना शुरू कर दिया । यहां तक कि श्वेता बच्चन भी खुद को नाचने से रोक नहीं पाईं ।
A post shared by Ministry of Bollywood (@ministry_of_bollywood) on
श्वेता ने सलमान खान के गाने 'जुम्मे की रात है' पर अपने डांस मूव्स दिखाए । श्वेता ने लहंगे के साथ दुपट्टा कैरी किया था लेकिन इस डांस वीडियो में उनकी चुनरी कहीं नजर नहीं आई ।
Making the King Dance ! @iamark
A post shared by Amann Nagpal (@amannbeyond) on
एक और वीडियो में श्वेता करीना कपूर और शाहरुख खान के साथ 'लैला मैं लैला' गाने पर डांस करती दिख रही हैं । अब श्वेता के ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ।
A post shared by Sandeep Khosla (@sandeepkhosla) on