बॉलीवुड और टीवी की कई अभिनेत्रियां हैं जिनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। पिछले कुछ समय में इन सितारों ने अपने प्रशंसकों को खुशखबरी दी। जिसके बाद उन्हें लगातार बधाइयां भी मिल रही हैं। तो चलिए इसी कड़ी में बताते हैं कि कौन कौन सी अभिनेत्रियां इन दिनों प्रेग्नेंट हैं।
2 of 6
करीना कपूर, तैमूर
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना कपूर और सैफ अली खान ने एक बयान जारी कर बताया था कि जल्द उनका दूसरा बच्चा आने वाला है। उन्होंने कहा, ‘हमें ये एलान करते हुए खुशी हो रही है कि हम अपने घर में एक इजाफा होने की उम्मीद कर रहे हैं। आप सभी शुभचिंतकों को हमें लगातार प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद।’ करीना और सैफ के लाडले तैमूर पहले से ही फोटोग्राफर्स के पसंदीदा स्टारकिड्स में से हैं। उनके दूसरे बच्चे को लेकर प्रशंसकों के बीच भी उत्सुकता है।
3 of 6
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी
- फोटो : instagram/rohitreddygoa
'नागिन' फेम अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने एक वीडियो साझा कर प्रेग्नेंसी की खबर का एलान किया था। अनीता के एलान करने से पहले से ही ऐसी खबरें आ रही थीं कि वो प्रेग्नेंट हैं लेकिन उन्होंने और उनके पति रोहित रेड्डी ने इससे इनकार कर दिया था। तमाम खबरों को सही साबित करते हुए कुछ समय बाद ही अनीता ने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं।
4 of 6
अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram/anushkasharma
पावरफुल कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने चाहने वालों को बड़ी खुशखबरी दी। जनवरी 2021 में विराट और अनुष्का के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। बता दें कि कपल ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में शादी रचाई थी।
5 of 6
जहीर खान, सागरिका घाटगे
- फोटो : Instagram/sagarikaghatge
अभिनेत्री सागरिका घाटगे और भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान जल्द ही खुशखबरी सुनाने वाले हैं। रिपोर्ट्स का दावा है कि जहीर और सागरिका जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। हालांकि अब तक दंपति ने आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया है। जहीर खान ने साल 2017 में चक दे इंडिया फेम अभिनेत्री सागरिका घाटगे से शादी की थी।