पिछले कुछ समय से करीना कपूर की लंदन से लगातार तस्वीरें सामने आ रही हैं। वो वहां परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। इसी बीच डांस इंडिया डांस के सीजन 7 को भी करीना जज कर रहीं हैं। इसी सिलसिले में वो लंदन से मुंबई भी आई थीं। करीना ने इंडस्ट्री में 19 साल पूरे कर लिए हैं इस मौके पर उनकी नई तस्वीर आई है।
इंडस्ट्री में 19 साल पूरे होने पर करीना कपूर की डिजाइनर ने शेयर की तस्वीर, दिखा ऐसा लुक
आने वाली फिल्म में करीना एक पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखेंगी। अब करीना हैं तो जाहिर है स्टाइल में उन्हें कोई मात नहीं दे सकता। यहां भी वो बेहद स्टाइलिश पुलिस बनी दिखीं। तस्वीर मेें करीना ने स्किन कलर के टॉप के साथ ब्लू कलर का जींस पहना है। साथ ही उन्होंने ब्लैक बूट्स कैरी किए। जबकि दूसरी तस्वीर में उन्होंने ग्रीन कलर का शर्ट पहना है।
करीना की इस तस्वीर के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ गया है। करीना की डिजाइनर पूजा दमानिया ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि '19 साल, करीना कपूर खान।'
Day 1 #angrezimedium #19years #kareenakapoorkhan 🥰🥰🥰🥰
A post shared by Poonam Damania (@poonamdamania) on
हाल ही में करीना का एक वीडियो सामने आया है । इस वीडियाे में तैमूर भी उनके साथ हैं। ये वीडियो एयरपोर्ट का है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो इसलिए चर्चा में आया क्योंकि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस करीना एयरपोर्ट पर भीड़ के बीच से गुजरती हैं लेकिन उन्हें कोई पहचान नहीं पाता।
इस वीडियो को तैमूर के फैन क्लब से शेयर किया गया है । वीडियो को शेयर करते हुए फैन क्लब ने लिखा, 'क्या आप उसे स्पॉट कर सकते हैं ।' तैमूर के इस वीडियो पर लोग अलग-अलग कमेंट करके उसे पहचानने की कोशिश कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Taimur ali khan (@taimuralikhanpataudiakanawab) on