{"_id":"5f94312c4676492215249213","slug":"kareena-kapoor-share-photo-with-saif-ali-khan-throwback-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना कपूर ने 12 साल पुरानी तस्वीर की साझा, सैफ अली खान के साथ रोमांटिक अंदाज में दे रहीं पोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना कपूर ने 12 साल पुरानी तस्वीर की साझा, सैफ अली खान के साथ रोमांटिक अंदाज में दे रहीं पोज
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 24 Oct 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
Link Copied
अभिनेत्री करीना कपूर अपना शूटिंग शेड्यूल खत्म करके दिल्ली से वापस मुंबई लौट आई हैं। बीते दिनों उनकी तस्वीर भी आई थी। करीना इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। अब करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 12 साल पुरानी तस्वीर साझा की है।
2 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर
- फोटो : instagram: kareenakapoorkhan
तस्वीर में करीना कपूर के साथ सैफ अली खान हैं। यह तस्वीर तब की है जब दोनों एथेंस के दौरे पर गए थे। सैफ ने करीना को बाहों में रखा है। लुक्स की बात करें तो अभिनेता ने भूरे रंग की जैकेट के साथ जींस और जूते पहने हैं जबकि करीना ने काले रंग की ब्लेजर और डेनिम ब्लू जींस कैरी की है।
3 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तस्वीर को साझा करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा- ‘मेरा प्यार और मैं, एथेंस 2008’ करीना की तस्वीर पर बॉलीवुड के कई सितारों ने कमेंट और लाइक किया है। तस्वीर में दोनों परफेक्ट कपल लग रहे हैं और खड़े होकर पोज दे रहे हैं।
करीना कपूर, आमिर खान
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
गौरतबल है कि करीना कपूर ने हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है। करीना कपूर ने फोटो साझा कर बताया था कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। तस्वीर में वो और आमिर खान खेतों में बैठे हुए दिखे। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'और हर सफर का एक अंत होता है। आज, मैंने अपनी फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" की शूटिंग पूरी कर ली। मुश्किल समय, महामारी, प्रेग्नेंसी, नर्वसनेस लेकिन जिस जुनून के साथ हमने शूटिंग की है उसे कुछ नहीं रोक सकता और वह भी सभी सुरक्षा उपायों के साथ।‘
विज्ञापन
5 of 5
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड की चर्चित फिल्म फॉरेस्ट गम्प की आधिकारिक रीमेक है। फिल्म की कहानी के बहाने देश में पिछले 70 साल में आए बदलाव की झलकियां दिखाने का आमिर का इरादा है। फिल्म की हिंदी स्क्रिप्ट चर्चित अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने लिखी है। लाल सिंह चड्ढा पहले इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अचानक से हुई विश्वव्यापी बंदी की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। अब यह 2021 के क्रिसमस पर रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।