{"_id":"5dde13e38ebc3e54da225cd7","slug":"kareena-kapoor-said-no-to-saif-ali-khan-wedding-proposal-twice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना ने सैफ को दो बार शादी के लिए किया था मना, सात साल बाद बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना ने सैफ को दो बार शादी के लिए किया था मना, सात साल बाद बताई वजह
Wed, 27 Nov 2019 03:37 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 27 Nov 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
saif-kareena
- फोटो : instagram
सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी हुए 7 साल हो चुके हैं । दोनों का एक बेटा तैमूर अली खान भी है । बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी में इन दोनों का नाम शामिल है । हाल ही में करीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि सैफ ने उन्हें दो बार शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन उन्होंने दोनों बार मना कर दिया था । तीसरी बार में वो शादी के लिए तैयार हुईं ।
Trending Videos
Kareena and Saif
- फोटो : file photo
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में करीना कपूर ने बताया, 'सैफ ने मुझे दो बार कहा कि हमें शादी कर लेनी चाहिए । पहले ये बात ग्रीस में कही और फिर लद्दाख में । उस समय मेरा रवैया 'मुझे नहीं पता' वाला था । क्योंकि मैं उन्हें जानती नहीं थी । इसलिए तब मैंने ना कह दिया । ये इंकार उन्हें और बेहतर तरीके से जानने के लिए था ।'
सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर
इसी इंटरव्यू में करीना कपूर ने शादी के बाद फिल्मों से ब्रेक लेने के बारे में भी बात की । वो कहती हैं, 'मुझे लगता है कि मैंने जीवन का सबसे अच्छा फैसला लिया । मुझे पता था कि मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बिल्कुल अलग होगी । लेकिन मैंने सैफ से पहले ही बोल दिया था कि मैं काम करना कभी बंद नहीं करूंगी और उसने कहा कि तुम्हें छोड़ना भी नहीं चाहिए ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Saif and Kareena
करीना कपूर और सैफ अली खान ने फिल्म 'ओमकारा', 'एलओसी कारगिल', 'टशन', 'कुर्बान' और 'एजेंट विनोद' में साथ काम किया था । फिल्म 'टशन' के दौरान ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी । चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी ।
विज्ञापन
करीना कपूर खान सैफ अली खान
डेटिंग के दिनों की बात करें तो सैफ अली खान ने अपने हाथ पर करीना कपूर का टैटू भी गुदवाया था । सैफ, करीना से 10 साल बड़े हैं । दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की थी । करीना कपूर ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि पहले वो दोनों घर से भागने वाले थे क्योंकि वे अपनी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखना चाहते थे ।