सलमान खान इन दिनों 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी हैं जो कि मुंबई फिल्म सिटी में हो रही है। इसके बाद दबंग खान की झोली में दो और फिल्में हैं जिसमें 'दंबग 3' और 'भारत' शामिल हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान खान भारत में प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगे। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि करीना कपूर खान प्रियंका चोपड़ा की जगह से सकती हैं।
करीना आखिरी बार सलमान के साथ 'बजरंगी भाईजान' में नजर आई थीं। जिसमें उनकी जोड़ी को काफी पंसद किया गया था। इससे पहले यह दोनों स्टार 3 और फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन फिल्मों में बॉडीगॉर्ड, क्यों कि और मैं और मिस्टर खन्ना शामिल हैं। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने 'भारत' के लिए अब करीना कपूर को अप्रोच किया है।
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : G. pal
प्रियंका चोपड़ा से पहले इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर और कटरीना कैफ का नाम भी लिया जा रहा था।वहीं Bollywoodlife की रिपोर्ट के मुताबिक 'भारत' के लिए कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा का नाम फाइनल किया गया है। 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं जो सलमान के साथ 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। यह फिल्म कोरियन फिल्म 'An Ode to My Father' का रीमेक है।
अली अब्बास जफर के मुताबिक - 'फिल्म में भारत के 70 सालों के इतिहास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण चीजों को दर्शाया जाएगा। इसमें एक ऐसे इंसान की कहानी होगी जो पहले और अब के भारत का गवाह बना होगा। फिलहाल इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।'
कहा जा रहा है बंटवारे के सीन को पंजाब में शूट किया जाएगा। हालांकि बीते 3 महीनों से इस पर रिसर्च काम जारी है। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि उस समय को दर्शाने के लिए भाप वाले इंजन के अलावा उसी तरह के कपड़ों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।