{"_id":"604c99ca46ed287cb0062356","slug":"kareena-kapoor-khan-visit-amrita-arora-house-got-trolled-for-wearing-extra-loose-outfit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन कपड़ों में अमृता अरोड़ा से मिलने पहुंचीं करीना कपूर खान, ड्रेस देख लोग बोले- सैफ के पहन लिए क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन कपड़ों में अमृता अरोड़ा से मिलने पहुंचीं करीना कपूर खान, ड्रेस देख लोग बोले- सैफ के पहन लिए क्या?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 13 Mar 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram Viral Bhayani
Link Copied
करीना कपूर खान बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं जो आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में करीना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। अब आराम करने के बाद करीना फिर से सक्रिय हो गईं हैं और घर से बाहर आने जाने लगी हैं। हाल ही में करीना को बेटे तैमूर के साथ करिश्मा के घर जाते देखा गया था। वहीं अब करीना अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा से मिलने उनके घर भी पहुंची। हालांकि इस दौरान करीना जिस आउटफिट में नजर आई हैं उसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
2 of 5
Kareena Kapoor Khan
- फोटो : Instagram
करीना कपूर ने 21 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। डिलिवरी के बाद से करीना का वजन काफी बढ़ गया है। ऐसे में वो अक्सर आरामदायक कपड़ो में ही नजर आ रहीं हैं। प्रेग्नेंसी के समय करीना ने काफ्तान पहना था जिसमें उनकी खूब तारीफ हुई थी। हालांकि अमृता से मिलने उनके घर पहुंची करीना ने ऐसी ड्रेस पहन ली जो लोगों को समझ ही नहीं आ रही।
3 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर
- फोटो : instagram/varindertchawla
दरअसल करीना ने शर्ट के साथ ढीला ढाला प्लाजो पहना हुआ था। अब उनकी इस ड्रेस पर तरह तरह के कमेंट्स सामने आने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा लुंगी पहने हैं'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,'लगता है जल्दी में सैफ के कपड़े पहनकर चली आई'। विरल भयानी द्वारा साझा किए गए इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
करीना के साथ मलाइका भी मौजूद थीं जिन्होंने शर्ट के साथ शॉर्ट्स पहने हुए थे। उन्होंने पैपराजी को कूल अंदाज में पोज दिए। यूजर्स उनके आउटफिट पर भी काफी कमेंट कर रहे हैं। करीना और अमृता बेस्ट फ्रेंड हैं और मलाइका भी अक्सर अपनी बहन और करीना के साथ पार्टी करती नजर आ जाती हैं। अमृता करीना की वर्कआउट पार्टनर भी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram
बता दें कि करीना की डिलिवरी के बाद से ही फैंस उनके छोटे बेटे का चेहरा देखने को परेशान हैं लेकिन अभी तक उनका चेहरा सामने नहीं आया है। करीना ने कुछ दिनों पहले एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो अपने छोटे बेटे को गोद में लिए नजर आईं थीं। फैंस ने करीना की इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।