करीना कपूर खान इन दिनों मालदीव में छुट्टियों का लुप्फ उठा रही हैं। करीना अपनी बहन करिश्मा कपूर, तैमूर अली खान, जहांगीर अली खान और कियान से साथ मालदीव गई हैं। करीना लगातार अपने फैंस से साथ अपनी छुट्टियों की फोटो साझा कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहन करिश्मा कपूर और नताशा पूनावाला के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेहत खूबसूरत दिख रही हैं।
2 of 5
करीना कपूर, करिश्मा कपूर और नताशा पूनावाला
- फोटो : Instagram
करीना कपूर खान को जब भी अपने काम से फुर्सत मिलती है तो वह फैमिली के साथ वक्त बिताती हैं और अक्सर मालदीव में छुट्टियों पर जाती हैं। करीना ने समुद्र किनारे करिशमा कपूर और नाताशा पूनावाला के साथ इंस्टा स्टोरी डाली है। इसमें करीना ने येलो कलर की मोनोकनी पहनी हुई है, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
3 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram
फोटो में करीना कपूर के एक तरफ करिश्मा कपूर पोज देती दिख रही हैं, जिसमें उन्होंने काले रंग की मोनोकनी पहनी है और साथ ही गॉगल्स लगा रखे हैं। दोनों बहनों को नताशा पूनावाला ने भी ज्वाइन किया हैं, वह करीना के दूसरी तरफ नीले रंग की मोनोकनी पहने पोज देती नजर आ रही हैं। तीनों हसीनाएं समुद्र के बीचों-बीच एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।
4 of 5
तैमूर, जेह और सेफ अली खान
- फोटो : Instagram
करीना अक्सर इंस्टाग्राम पर तैमूर, जहांगीर और सैफ अली खान की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। करीना ने इससे पहले भी बीच पर रेत में खेलते हुए जेह की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। करीना मालदीव में छुट्टी मनाते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जिन्हें देख उनके फैंस भी खुश हैं।
5 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि करीना कपूर जल्द ही सुजॉय घोष की मर्डर मिस्ट्री फिल्म से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी नजर आएंगे। यह फिल्म जापानी नॉवेल द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स का हिंदी रिमेक होगा। इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी और इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।