हिंदी सिनेमा की टॉप 3 हीरोइनों में शुमार करीना कपूर खान और उनकी खास दोस्त अमृता अरोड़ा मुंबई एयरपोर्ट से निकलती नजर आईं। करीना और अमृता लंदन से छुट्टियां बिताकर लौटी हैं। बीते दिन दोनों की शॉपिंग करते हुए तस्वीरें भी सामने आई थीं। अब दोनों क्या खरीद कर लाई हैं ...आइए दिखाते हैं।
2 of 6
करीना कपूर खान
- फोटो : Amar Ujala
हमेशा की तरह फैशन सेंस का ध्यान रखने वाली करीना इस बार कैजुअल अंदाज में नजर आईं। ग्रे कलर का टॉप, काले रंग के पायजामे पहने और हाथ में ब्राउन रंग का बैग लिए करीना एयरपोर्ट से निकलती नजर आई।
3 of 6
अमृता अरोड़ा
- फोटो : Amar Ujala
वहीं करीना की दोस्त व मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन अमृता यहां काले रंग का टॉप पहने, साथ में काले रंग का स्कार्फ व नीचे जीन्स में नजर आईं। शॉपिंग कर जो यह लाई हैं, वह इनके हाथ में साफ दिख रहा है। लगता है दोनों वाइन खरीद कर लाईं हैं।
4 of 6
अमृता अरोड़ा
- फोटो : Amar Ujala
करीना के काम की बात करें तो, हाल ही में हुई घोषणा के बाद पता चला है कि इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में वह नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि करीना इस फिल्म में एक पुलिसवाले के किरदार में होंगी और जल्द ही फिल्म की शूटिंग में शूरु कर देंगी।
5 of 6
बॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
अभी की बात करें तो करीना इन दिनों फिल्म 'गुड न्यूज' पर अक्षय कुमार के साथ काम कर रही हैं। फिल्म में करीना और अक्षय एक कपल की तरह नजर आएंगे, साथ ही इनके अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवानी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।