बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनके बीच कई बार कैटफाइट देखने को मिली है। करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच भी लंबे समय तक सबकुछ ठीक नहीं रहा है। दोनों ही कई मौकों पर एक दूसरे पर तंज कसती नजर आई हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि करीना ने 'पुरानी दुश्मनी' भूला दी है।
2 of 5
Kareena Kapoor Khan Priyanka Chopra
- फोटो : twitter
एक इवेंट में जब करीना से पूछा गया कि वो बाकी अभिनेत्रियों की ऐसी कौन सी खूबी है जो खुद में देखना चाहती हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा की आवाज बेहद पसंद है। वो प्रियंका की आवाज चाहती हैं। करीना ने दीपिका पादुकोण की मुस्कान की तारीफ भी की।
3 of 5
kareena kapoor
- फोटो : social media
करीना ने आगे कहा कि वो प्रियंका की आवाज और दीपिका की मुस्कान चाहती हैं। करीना ने आलिया भट्ट का भी नाम लिया। करीना ने आलिया के बारे में कहा कि आलिया बहुत टैलेंटेड हैं इसीलिए वो आलिया से टैलेंट लेना चाहती हैं। करीना यही नहीं रुकती वो कहती हैं कि 'मुझे पेपराजी के कैमरे भी चाहिए।'
4 of 5
kareena kapoor
- फोटो : amar ujala
करीना और प्रियंका के बीच लंबे समय से अनबन की खबरें आती रही हैं। साल 2018 में 'कॉफी विद करण' में भी जब दोनों साथ पहुंचे तो एक दूसरे पर तंज कसते हुए दिखे थे। करीना ने प्रियंका के बोलने के अंदाज को लेकर कहा था कि 'यह एक्सेंट कहां से मिला?' इस पर प्रियंका ने भी करारा जवाब देते हुए कहा था- 'वहीं से जहां सैफ अली खान को मिला।'
5 of 5
kareena kapoor
- फोटो : social media
एक इंटरव्यू के दौरान करीना से सवाल पूछा गया कि 'बॉलीवुड में 50 साल का हीरो 20 साल की हीरोइन के साथ रोमांस कर रहा होता है लेकिन 50 साल की एक हीरोइन को पर्दे पर हीरो की तरह रोमांस करने का मौका नहीं मिलता क्योंकि उस जोड़ी को अजीब कहा जाता है।' इस सवाल के जवाब में करीना ने प्रियंका और निक का उदाहरण दिया। करीना आगे कहती हैं कि 'मुझे उम्मीद है कि इस सोच को मैं तोड़ूंगी। यह असल जिंदगी में भी होता है। अब देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों अलग-अलग जनरेशन के हैं लेकिन दोनों में प्यार हुआ है न। सैफ और मैं, अलग जनरेशन के हैं लेकिन हम दोनों को भी प्यार हुआ।'
माहिरा शर्मा ने बताया अपनी फिटनेस का राज, बोलीं, 'पतला होना हुआ पुराना, अब फिट लोग ही हैं सेक्सी'