कपिल शर्मा के शो में इस बार करण जौहर मेहमान बनकर पहुंचे थे । करण इस शो में अकेले नहीं बल्कि काजोल के साथ पहुंचे थे । दोनों ने शो में जमकर मस्ती की। कपिल शर्मा के शो में करण जौहर ने बॉलीवुड के कई स्टार्स के राज से पर्दा उठाया ।
2 of 5
Kapil Sharma
- फोटो : amar ujala
शो में करण जौहर को कठघरे में खड़ा किया गया और उनसे ट्रिकी सवाल पूछे गए। जिस तरह करण अपने शो में एक्टर-एक्ट्रेस को बुलाकर पूछते हैं । कपिल शर्मा ने करण जौहर से पूछा कि वो किस बॉलीवुड एक्टर को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहेंगे। करण ने बिना वक्त गंवाए अक्षय कुमार का नाम लिया।
3 of 5
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
उन्होंने कहा कि वो अक्षय कुमार को हेल्थ मिनिस्ट्री सौपेंगे । साथ ही करण ने ये भी कहा कि वो वरुण धवन को सोशल मीडिया मिनिस्टर बनाएंगे । इसके बाद करीना कपूर का नाम लेते हुए करण ने कहा कि वो बेबो को मिनिस्टर ऑफ गॉसिप अफेयर सौंपना चाहेंगे।
करण कहते हैं, 'बेबो जब सुबह उठती हैं तो सबसे पहले अपनी पीआर टीम को फोन करती हैं । इसके बाद पूरे दिन के गॉसिप को लेकर उनसे सवाल करती हैं। करीना कपूर का दूसरा कॉल मुझे आता है। मुझ से करीना इन सभी गॉसिप को कंफर्म करती हैं।'
5 of 5
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
करण जौहर ने कहा कि अगर किसी खबर को मीडिया तक पहुंचाना हो तो वो काम रणबीर कपूर अच्छे से करते हैं । हमें सारी खबरें रणबीर काे दे देनी चाहिए । वो दो दिन में उन खबरों को छपवा देंगे । करण जौहर ने बताया कि सोशल मीडिया पर जितनी भी खबर वायरल होती हैं उन सबके पीछे रणबीर का हाथ होता है ।