अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म गुड न्यूज का ट्रेलर आज रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन इस बीच फिल्म के नाम की स्पेलिंग को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।
VIDEO: हो गया खुलासा, जानें अक्षय- करीना की Good Newwz में क्यों हैं दो डब्ल्यू
दरअसल फिल्म की अग्रेंजी में स्पेलिंग Good Newwz है जबकि पहले फिल्म का नाम Good News रखा गया था। ऐसे में हर कोई यह जानने को लिए उत्सुक था कि आखिर फिल्म की स्पेलिंग क्यों बदली गई। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान करण ने इस सवाल का जवाब देते हुए इससे पर्दा उठा दिया है।
करण जौहर ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान बताया कि पहले मैं ये मानता था कि अक्षर का फिल्म की सफलता और असफलता पर काफी असर पड़ता है। ऐसे में मैं 'के' अक्षर के साथ कई फिल्म बनानी शुरू की। लेकिन कुछ फिल्में फ्लॉप भी हुईं जिसमें करीना भी थी। ऐसे में मुझे तो ये बात समझ आ गई लेकिन फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता का कुछ और ही कहना था।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
करण ने आगे कहा कि राज ने मुझसे कहा कि फिल्म के आगे 'ए' अक्षर लगा दिया जाए तो फिल्म का नाम ए गुड न्यूज हो जाता। लेकिन ये अंग्रेजी के मुताबिक गलत होता तो राज ने कहा कि फिल्म की स्पेलिंग में दो डब्ल्यू लगा दो। बस राज का इतना कहना था और मैंने बात मान ली।
गौरतलब है कि फिल्म गुड न्यूज के निर्माता करण जौहर हैं जबकि फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। इसके साथ ही फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होगी। बता दें कि दिसंबर में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म दबंग 3 और रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 2 भी रिलीज हो रही हैं।
पढ़ें: VIDEO: नशे में धुत रणबीर- दीपिका ने बनाया वीडियो! आदित्य रॉय कपूर के लिए कहा ये