डायरेक्टर करण जौहर छोटे परदे पर पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के छठे सीजन से वापसी करने जा रहे हैं। इस शो का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'कॉफी विद करण' 21 अक्टूबर से ऑन एयर होगा। बात करें 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 की तो बताया जा रहा है कि इस बार का सीजन बेहद खास रहने वाला है। शो के कुछ एपिसोड की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
'कॉफी विद करण' में अर्जुन कपूर के साथ नजर आईं जाह्नवी, करण जौहर ने फोटो पोस्ट कर दी जानकारी
करण के इस शो में कई नई जोड़ियां भी इस दफा नजर आने वाली हैं, जिनमें पिता-पुत्री से लेकर भाई-बहन तक की जोड़ी शामिल है। इन्हीं में अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर की जोड़ी भी शामिल होने जा रही है। जल्द ही ये शो ऑन एयर होगा, जिसमें आप दोनों की जिंदगी से जुड़ी कई बातों को करीब से जान पाएंगे। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर की सेट से फोटो पोस्ट की है और बताया है कि दोनों से बातचीत काफी अच्छी रही।
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on