फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल से बैन हटने के बाद बोले करण जौहर, कहा- 'मुझे लगता है कि...'

Fri, 25 Jan 2019 01:13 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 25 Jan 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
karan johar grateful after bcci lifts ban on hardik pandya and kl rahul
hardik kl rahul - फोटो : social media

फिल्ममेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में आकर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल बुरी तरह फंसे थे। इस बीच दोनों के लिए अच्छी खबर आई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर तत्काल प्रभाव से निलंबन हटा दिया है। केवल दोनों क्रिकेटर ही नहीं करण जौहर भी अपने शो की वजह से निशाने पर आ गए थे। 

karan johar grateful after bcci lifts ban on hardik pandya and kl rahul
karan johar - फोटो : social media

अब जब हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर से निलंबन हट गया है तो करण जौहर ने भी राहत की सांस ली है। सीएनबीसी टीवी 18 के एक कार्यक्रम में करण जौहर ने कहा कि 'मुझे जब पता चला कि दोनों पर से बैन हटा दिया गया है तो मुझे बहुत खुशी हुई। मेरे लिए ये काफी राहत की बात है और मैं धन्यवाद देता हूं। मुझे लगता है कि दोनों को एक और मौका मिलना चाहिए। मुझे खुशी हुई है कि क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें एक चांस दिया है।'

karan johar grateful after bcci lifts ban on hardik pandya and kl rahul
karan johar - फोटो : social media

जब हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर बैन लगा था तो करण जौहर ने अफसोस जताया था। ईटी नाऊ से बात करते हुए करण ने कहा, 'ये मेरा शो है और इसकी जिम्मेदारी भी मेरी है। ये मेरा प्लेटफॉर्म है। मैं ही शो में गेस्ट को इनवाइट करता हूं। यहां पर अगर कुछ गलत होता है तो ये मेरी जिम्मेदारी है। ये मामला जब बढ़ा तो कई रातों तक मैं सो नहीं पाया। मैं सोच रहा था कि इस गलती को कैसे ठीक करूं कि सब पहले जैसा हो जाए लेकिन यहां मेरी बात सुनने वाला कोई नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar grateful after bcci lifts ban on hardik pandya and kl rahul
pandya, kl rahul - फोटो : social media

इससे पहले पांड्या ने कहा था कि 'मैं अपने पैरेंट्स से काफी खुला हुआ हूं और उन्हें मेरी हर गर्लफ्रेंड के बारे में पता होता है।' शो में पांड्या ने कई महिलाओं के साथ घूमने की बात कही। यह पूछने पर कि क्लब में महिला का नाम नहीं पूछा तो पांड्या ने जवाब दिया, 'मुझे महिलाओं को मूव करते देखना और उन्हें ऑब्जर्व करना पसंद है। मैं थोड़ा ब्लैक साइड से हूं इसलिए मुझे देखने की जरूरत है कि वह कैसे मूव कर रही है।'

विज्ञापन
karan johar grateful after bcci lifts ban on hardik pandya and kl rahul
pandya, kl rahul - फोटो : Instagram

शो देखने के बाद हर किसी ने हार्दिक पांड्या के इस एटिट्यूड की निंदा की। सोशल मीडिया पर फैंस का जमकर गुस्सा फूटा। कुछ यूजर्स ने न सिर्फ हार्दिक पांड्या की टिप्पणियों पर अपनी निराशा जाहिर की, बल्कि इस एपिसोड को प्रसारित करने के लिए शो को भी कोसा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed