करण जौहर इन दिनों रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान करण जौहर, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अलग-अलग मुद्दों पर भी बातचीत कर रहे हैं। हाल ही में करण ने एक बातचीत के दौरान फिल्म कुछ कुछ होता है के बारे में बातचीत की है। करण जौहर ने 1998 से फिल्म कुछ-कुछ होता है अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। करण ने इस बात को स्वीकारा है कि उनकी पहली ही फिल्म में जेंडर पॉलिटिक्स को लेकर गलती थी इस दौरान करण ने यह भी बताया कि पिछले कुछ साल में वह एक निर्माता के रूप में कैसे आगे बढ़े हैं।
Karan Johar: वर्षों बाद करण जौहर को 'कुछ कुछ होता है' में नजर आईं खामियां, बोले- नहीं चाहता कि कोई लड़का...
हाल ही में एक कार्यक्रम में, करण ने अपनी ही पहली फिल्म कुछ कुछ होता है की आलोचना की और कहा कि यह 'गलत जेंडर राजनीति का प्रचार करती है।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं एक शख्स के रूप में विकसित हुआ हूं, मैंने जो पहली फिल्म बनाई, कुछ कुछ होता है, मेरा दृढ़ विश्वास है कि उस फिल्म की जेंडर को लेकर गलत राजनीति थी। यह गलत लैंगिक राजनीति का प्रचार करती है, उस फिल्म में बहुत सतहीपन है। करण ने कहा, बेशक इसमें पुरानी यादें हैं इसलिए आप इसे पसंद करते हैं, लेकिन आप यह नहीं देखते हैं कि राहुल जो कर रहा है वह वास्तव में वह नहीं है जो मैं चाहता हूं। मैं नहीं चाहता हूं कि राहुल की तरह अन्य लड़के भी वैसा ही करें।'
इसे भी पढ़ें- Ishita Moitra: स्क्रिप्ट राइटर इशिता ने साझा किया करण जौहर के साथ काम करने का अनुभव, बोलीं- सपना सच हुआ
इस दौरान रणवीर सिंह ने मजाक में करण को टोकते हुए कहा, 'वोक जमाने में नहीं चलते कुछ कुछ होता है।' रणवीर के कमेंट का जवाब देते हुए, करण ने विस्तार से बताया कि मुद्दा सिर्फ जागने का नहीं था, बल्कि सिनेमा में पात्रों के प्रतिनिधित्व का था। करण ने कहा, 'राहुल हर तरह की गलत बातें कह रहे थे। उन्होंने कहा हम एक बार प्यार करते हैं', लेकिन फिल्म में उन्हें दो बार प्यार हुआ। उन्होंने कहा, 'हम एक बार शादी करते हैं', उन्होंने फिल्म में दो बार शादी की। वह पूरी फिल्म में खुद अपनी कही बात का खंडन कर रहे थे।'
कुछ कुछ होता है की बात करें तो यह कहानी अंजलि, टीना और राहुल के बीच लव ट्राएंगल के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी उनके कॉलेज के वर्षों की है, जहां अंजलि को अपने सबसे अच्छे दोस्त राहुल से प्यार हो जाता है, जो बदले में एक नई छात्रा टीना से प्यार करने लगता है। टीना के असामयिक निधन के बाद, उनकी आठ वर्षीय बेटी अपने पिता और अंजलि को फिर से मिलाने का प्रयास करती है।
वहीं रॉकी और रानी की बात करें तो यह भी एक लव स्टोरी ही है। रणवीर और आलिया की यह फिल्म 28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में रणवीर जहां एक अमीर पंजाबी लड़के की भूमिका निभाते दिखाई देंगे, वहीं आलिया भट्ट इसमें एक बंगाली लड़की का रोल निभाने वाली हैंरणवीर और आलिया के अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।