कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर 2018 को गिन्नी चतरथ से शादी की थी। ठीक एक साल बाद कपिल और गिन्नी एक बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं। इस बात की जानकारी कपिल ने एक ट्वीट करके दी। इसके बाद सभी कपिल को बधाई देने लगे। बेटी के जन्मदिन के अगले ही दिन कपिल शर्मा फिर से काम पर लौट आए हैं। जहां कपिल शर्मा शो की पूरी टीम ने उनका जोरदार स्वागत किया।
VIDEO: पापा बनने के एक दिन बाद ही सेट पर पहुंचे कपिल शर्मा, केक काटकर मनाया जश्न
द कपिल शर्मा शो की टीम ने केक कपिल के लिए केक मंगवाया था। इस केक को कपिल शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर काटा। इस दौरान कपिल बेहद खुश नजर आए। कपिल शर्मा ने इसका वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। ये वीडियो वायरल भी हो रहा है।
A post shared by Glamour Update (@glamourupdate) on
बता दें 11 दिसंबर को कपिल ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ अपने मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो की शूटिंग की। दीपिका यहां अपनी आने वाली फिल्म छपाक का प्रोमोशन करने पहुंची तीं। यहां उनके साथ फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार भी मौजूद थीं।
हाल ही में सुनील ग्रोवर ने भी कपिल को बेटी के जन्म पर बधाई दी। सुनील ग्रोवर ने लिखा, 'बधाई हो। प्यार और आशीर्वाद।' कपिल की खुशियों में सुनील का शामिल हो जाना, काफी हैरान करने वाला है। दरअसल, 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के पिछले सीजन के दौरान ही कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच नोक-झोंक हो गई थी। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया।
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में शादी की थी। कपिल की शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे थे। इसमें भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया, सुमोना चक्रवर्ती, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, फेमस सिंगर ऋचा शर्मा और राजीव ठाकुर शामिल थे। गौरतलब है कि कपिल शर्मा 12 दिसंबर को अपनी शादी के पहली सालगिरह मनाते हैं।