हाल ही में खबर आई कि कपिल शर्मा जल्द ही अपने टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' के साथ वापसी करने जा रहे हैं । डिप्रेशन और ज्यादा शराब पीने की वजह से कपिल शर्मा का वजन काफी बढ़ गया था । अब उन्होंने खुद को फिट कर लिया है । इसी के साथ कपिल के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है ।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतराथ से दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं । शादी का ये फंक्शन चार दिन तक चलेगा । शादी पूरे पंजाबी स्टाइल में होगी । इसमें करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे ।
शादी के फंक्शन 4 दिन तक चलेंगे । कपिल शर्मा की शादी उनके पंजाब में स्थित घर से ही होगी । ये भी कहा जा रहा है कि कपिल की शादी में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स शामिल हो सकते हैं । पंजाब में शादी के बाद कपिल मुंबई में भी एक रिसेप्शन पार्टी देंगे ।
बता दें कि कपिल शर्मा ने अपने फैंस को गिन्नी के बारे में उस वक्त बताया था जब उनकी फ्लाइट में सुनील ग्रोवर के साथ लड़ाई हुई थी । उन्होंने सोशल मीडिया पर गिन्नी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं ये नहीं कहूंगा कि ये मेरी बेटर हाफ है । ये मुझे पूरा करती है । लव यू गिन्नी । प्लीज इसका स्वागत करें । मैं इससे बहुत प्यार करता हूं ।'
बता दें कि कपिल शर्मा के रिलेशन को लेकर ये भी खबर थी कि वो अपनी पूर्व कलीग प्रीति सिमोस को भी डेट कर चुके हैं । जबकि कपिल ने कहा था कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है । बता दें कि कपिल और गिन्नी पहले से रिश्तेदार हैं ।