जानवरों के साथ बर्बरता दिखाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। केरल में एक गर्भवती हथिनी को विस्फोटक भरा अनानास खिलाने के बाद अब एक गाय के साथ भी ऐसी घटना सामने आई है। हिमाचल के बिलासपुर जिले में एक गाय ने खेतों में रखा विस्फोटक बारूद खा लिया जिसके खाने के बाद एक गाय ने अपना जबड़ा खो दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट ने इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
हथिनी की तरह गर्भवती गाय को खिलाया विस्फोटक, जबड़ा और मुंह बुरी तरह जख्मी, भड़कीं पूजा भट्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री पूजा भट्ट फिलहाल फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। वह कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय भी रखती हैं। पूजा भट्ट ने गाय के साथ हुई इस दर्दनाक घटना पर सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही जानवरों के साथ इस तरह की हो रही घटनाओं पर चिंता जताई और विस्फोटकों का बेवजह इस्तेमाल बंद करने की अपील की।
पूजा भट्ट ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह बहुत गिरी हुई हरकत है। विस्फोटकों का इस तरह से हो रहे इस्तेमाल को बंद करना चाहिए। अगर जानवरों पर हो रहे अत्याचारों पर कानून सख्त किए जाए तब ही इसका कुछ हो सकता है। पावर में बैठे लोगों के लिए जानवरों पर अत्याचार रोकने का समय आ गया है।' सोशल मीडिया पर पूजा भट्ट के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
This is dispicable. This unconstrained usage of explosives needs to stop. Only if laws against animal cruelty are made more stringent will this abhorrent behaviour end. Time for the powers that be to make animal rights far more of a priority. 🙏 https://t.co/kv6twLCg8V
आपको बता दें कि गाय के साथ बर्बरता दिखाने पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नंद लाल पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई है। इस बात की पुष्टि डीएसपी संजय शर्मा ने की है। 25 मई को गुरुदयाल सिंह ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया था कि उसने खेत में बारूद का गोला लगाया था। जिसकी चपेट में आने से उसकी पालतू गाय का जबड़ा जख्मी हो गया था।
गाय से पहले केरल में एक गर्भवती हथिनी की विस्फोटक भरा अनानास खाने से मौत हो गई थी। वह मल्लापुरम जिले में शहर की ओर आ गई थी। यहां कुछ लोगों ने फलों के भीतर छिपाकर हथिनी को पटाखे खिला दिए। घायल होने के बाद भी वह इतनी दर्द में तीन दिन तक वेलियार नदी में खड़ी रही, लेकिन उस तक चिकित्सीय मदद पहुंचाने के सभी प्रयास नाकाम रहे। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। इस घटना पर बॉलीवुड सितारों ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
पढ़ें: इस शख्स पर भारी पड़ी लॉकडाउन की मार, पत्नी से होने वाला है तलाक, अब सोनू सूद से मांगी मदद