अपने बयानों और विवादों की वजह से चर्चा में रहने वालीं कंगना रणौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। उनपर ट्विटर के नियमों का पालन न करने का आरोप है। बता दें कंगना पिछले तीन दिनों से अपने विवादित ट्वीट्स की वजह से चर्चा में है। बीते रोज ऑक्सीजन पर किए गए ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।
2 of 5
कंगना रणौत, ममता बनर्जी
- फोटो : Social media
अभिनेत्री ने पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हुई कथित हिंसा पर टिप्पणी की थी। बंगाल से आ रही हिंसा की खबरों पर उन्होंने कई ट्वीट्स सारे किए थे। अपने एक पोस्ट में उन्होंने #BengalVoilence हैशटैग के साथ किसी का नाम लिखे बिना निशाना साधा था। एक ट्वीट में कंगना ने ममता बनर्जी को खून की प्यासी राक्षसी ताड़का बताया था।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना ने ट्वीट में लिखा था, 'भाजपा को असम और पुडुचेरी में जीत हासिल हुई, लेकिन वहां से किसी हिंसा की कोई खबर नहीं आई।टीएमसी बंगाल का चुनाव जीती और वहां से सैकड़ों लोगों के मरने की खबर आ गई, लेकिन लोग कहेंगे कि मोदीजी तानाशाह हैं और ममता बनर्जी एक धर्मनिरपेक्ष नेता...बस बहुत हो गया'। इसके साथ ही उन्होंने #BengalisBurning #PresidentruleinBengal का भी इस्तेमाल किया।
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
इससे पहले ऑक्सीजन पर किए ट्वीट को लेकर कंगना खूब ट्रोल हुईं थीं। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'हर कोई ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन संयंत्रों का निर्माण कर रहा है। टन और टन ऑक्सीजन सिलेंडर हासिल कर रहा है। हम उन सभी ऑक्सीजन की क्षतिपूर्ति कैसे कर रहे हैं जो हम पर्यावरण से जबरदस्ती खींच रहे हैं? ऐसा लगता है कि हमने अपनी गलतियों से कुछ नहीं सीखा है और वह पेड़ लगाने का कारण बनते हैं।'
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
कंगना का ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया। इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'इतनी बकवास बातें आती कहां से है आपके अंदर।' एक यूजर ने लिखा, कृपया आप अपना ट्विटर कुछ दिनों के लिए लॉग आउट कर दीजिए। एक यूजर ने लिखा 12वीं के बाद भी थोड़ा पढ़ लिया होता। तो वहीं अन्य ने लिखा, आपका दिमाग क्या घास चरने गया है। एक ने लिखा कि अब ऑक्सीजन की कमी होने पर लोगों को बरगद के पेड़ के नीचे बैठा दिया जाये।