बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। और चर्चा में आने के लिए कंगना के पास ढेरों मुद्दे भी हैं। कंगना ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं और फिल्म की दुनिया से लेकर राजनीति तक हर चीज पर अपनी राय रखती रहती हैं। इस बार भी इस बार कंगना ने इसी तरह के मुद्दों को लेकर ट्वीट किया है।
'हम दुनिया में सबसे अधिक भीड़ वाले और प्रदूषित देश हैं, लगता है कुछ भ्रष्ट लोग रह गए हैं': कंगना रणौत
कंगना ने लिखा कि ‘तबाही जागने का एक अवसर है। हम दुनिया में सबसे अधिक भीड़/आबादी वाले देश हैं। हम दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में भी शीर्ष पर हैं। 2014 से पहले हम दुनिया में सबसे भ्रष्ट लोग थे, जिनमें से कुछ अभी भी कायम हैं। चलो इसपर काम करें।’
Catastrophe an opportunity to rise
1) We are the most crowded/ over populated nation in the world
2) We also top the list of most polluted cities in the world
3) Before 2014 we were also the most corrupt people on planet earth, some of it still persists.
Let’s work on this 🙏
उनके इस पोस्ट से कुछ लोग सहमत हैं तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, दोनों तरफ से इस पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'जब देश महामारी से जूझ रहा है तो इन सभी चीजों के बारे में कौन बात करता है। धन्यवाद...भगवान, ज्यादातर लोग आपके जैसे नहीं हैं। वे आगे आ रहे हैं और एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं।'
बता दें कि आज सुबह ही कंगना ने एक अन्य ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने सोनू सूद के निगेटिव होने पर लिखा था 'सोनू जी आपने कोविड वैक्सीन का पहला टीका लिया था और मैंने देखा कि आप उसकी वजह से ही इतनी जल्दी ठीक हो पाए हैं। शायद आप भारत में बनी वैक्सीन और उसके प्रभावों की तारीफ करना चाहते हों, ताकि लोगों को भी वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।'
Sonu ji you had the first shot of the vaccine and I see because of that you recovered very fast, may be you want to appreciate India made vaccine and its effects, also encourage people to take the vaccine so that tons of it doesn’t get expired post 1st May like before 🥰🙏 https://t.co/k1smgDecwI
अभिनेत्री के इस ट्वीट पर अभी तक सोनू सूद की ओर से प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स कंगना को ट्रोल करते हुए पूछ रहे हैं कि आप कब वैक्सीन लगवाएंगी। वहीं, एक अन्य यूजर का कहना है कि सोनू नेक काम की वजह से जल्द स्वस्थ हुए हैं।