बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत हर किसी मुद्दे पर अपनी राय तो रखती ही हैं, साथ ही वो लोगों के ट्वीट्स पर भी अपनी प्रतिक्रिया देती हैं। हाल ही में अभिनेता सोनू सूद ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है और वो अब स्वस्थ हैं। इस पर एक्ट्रेस कंगना रणौत ने उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सोनू सूद के कोरोना निगेटिव होने पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- वैक्सीन की वजह से जल्दी ठीक हुए
दरअसल, बीते शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल से एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कोरोना वायरस के लिए टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।' एक्टर के इस ट्वीट पर कंगना रणौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
कंगना रणौत ने अपने ट्वीट में सोनू के ठीक होने का पूरा क्रेडिट भारत में बनी वैक्सीन को दिया है। उन्होंने लिखा कि, 'सोनू जी, आपने कोविड वैक्सीन का पहला डोज ले लिया था और मैं देख रही हूं कि आप बहुत तेजी से ठीक हो गए हैं। शायद आप भारत में बनी वैक्सीन और उसके प्रभावों की तारीफ करना चाहते हों, ताकि लोगों को भी वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।'
Sonu ji you had the first shot of the vaccine and I see because of that you recovered very fast, may be you want to appreciate India made vaccine and its effects, also encourage people to take the vaccine so that tons of it doesn’t get expired post 1st May like before 🥰🙏 https://t.co/k1smgDecwI
कंगना के इस ट्वीट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने सोनू सूद के स्वस्थ होने की वजह उनके नेक कार्यों को बताया। तो वहीं कुछ लोगों ने कंगना को ट्रोल करते हुए कहा कि उनके कुछ जानने वालों ने भी वैक्सीन लगवाई थी लेकिन उसके बाद भी वे संक्रमित हुए और उनकी कोविड-19 से मौत भी हो गई।
सोनू सूद ने 17 अप्रैल को अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। खास बात ये है कि एक्टर ने वायरस से संक्रमित होने के करीब दस दिन पहले ही वैक्सीन लगवाई थी और इसके बाद वो इसकी चपेट में आ गए। कोरोना संक्रमित होने के बाद भी सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे थे।