बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बेबाक बयान देने के लिए जानी जाती हैं। इस बार कंगना वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह पर भड़क गई हैं और उन्होंने उन पर अपना गुस्सा निकाला। कंगना ने कहा कि इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से दुष्कर्मी पैदा होते हैं। इन जैसी औरतों को उन दुष्कर्मियों के साथ जेल में रखना चाहिए।
2 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
'पंगा' के प्रमोशन में जुटीं कंगना ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 'उस लेडी को उन लड़कों के साथ चार दिन जेल में रखो। उनको रखना चाहिए। उसको जरूरत है। कैसी-कैसी औरतें होती हैं। जिनको बड़ी दया आती है।'
3 of 5
kangana ranaut
- फोटो : social media
कंगना यहीं नहीं रुकतीं वो आगे कहती हैं कि 'ऐसी ही औरतों की कोख से ऐसे दरिंदे निकलते हैं। ये भी किसी के कोख से निकले हैं। उन्हीं की कोख ऐसी होती है, जिन्हें दया आती है। प्यार आता है इन दरिदों पर।'
4 of 5
इंदिरा जयसिंह पर भड़कीं निर्भया की मां
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल कुछ समय पहले इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां आशा देवी से अपील की थी कि उन्हें दोषियों को माफ कर देना चाहिए। इंदिरा जयसिंह के बयान पर आशा देवी भड़क गई थीं। उन्होंने कहा था कि इस तरह का सुझाव देने की हिम्मत कैसे हुई। वो सुप्रीम कोर्ट में उनसे कई बार मिलीं लेकिन उन्होंने एक बार भी उनका हाल-चाल नहीं पूछा। अब वो दोषियों की माफी की अपील कर रही हैं।
5 of 5
kangana ranaut
- फोटो : social media
इससे पहले कंगना ने निर्भया के हत्यारों को फांसी दिए जाने में हो रही देरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि निर्भया के दोषियों को जेल में नहीं बीच चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए। कंगना ने कहा कि जो शख्स दुष्कर्म कर रहा है, इस तरह की हरकतें कर पा रहा हैं, सबसे पहले तो वह अवयस्क है ही नहीं। ऐसे लोगो को चौराहे पर मारना चाहिए उनको वहां फांसी पर लटकाना चाहिए।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-शहनाज को लड़ता देख टूट गया मास्टरमाइंड का दिल, बोले- 'मैं बहुत डिस्टर्ब हूं'