इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थलाइवी' के ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर बीते साल लगातार सुर्खियां बनाती रहीं कंगना रणौत के लिए अब अपने काम का करिश्मा दिखाने की बारी है। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' का ट्रेलर कंगना के जन्मदिवस के मौके पर चेन्नई और मुंबई में लॉन्च होने की जानकारी आपको हम पहले ही दे चुके हैं, आज आपको दिखातें हैं इस ट्रेलर की कुछ खास तस्वीरें।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इन तस्वीरों में कंगना रणौत ने जयललिता के तीन अलग-अलग रूप धरे हैं। जयललिता ने राजनीति में धमाल मचाने से पहले सिनेमा में लंबे समय तक कमाल दिखाया और इन तस्वीरों में उनके इन दोनों दौर की झांकी दिख रही है। इन तस्वीरों में कंगना ने जयललिता का हर रूप धरने को लेकर जो मेहनत की है, वह देखने लायक है।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter- @KanganaTeam
अपनी इन तस्वीरों को ट्वीटर पर शेयर करने के साथ ही कंगना रणौत ने लिखा, "अपनी खुशी का इजहार कर रही हूं कि कुछ ही वक्त में जयललिता की महान गाथा सबके सामने होगी । थलाइवी के इस किरदार के लिए 20 किलो वजन बढ़ाना और फिर कुछ महीनों में उसी वजन को घटाना सबसे बड़ी चुनौती रही।"
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter- @KanganaTeam
एक तस्वीरों में जहां एक तरफ जयललिता के शुरुआती दिनों में अभिनेत्री बनने की चुलबुलाहट दिख रही हैं तो दूसरी तस्वीरों में वह भरतनाट्यम की खूबसूरत मुद्राएं लिए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में एक सफल अभिनेत्री की खुशी है तो वहीं एक और तस्वीर में वह राजनीति में डंका बजाने वाली तमिलनाडु की दिग्गज नेता के तौर पर दिख रही हैं।
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter- @KanganaTeam
फिल्म ‘थलाइवी’ अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ जयललिता के 30 साल के नायाब सफर की कहानी हैं जो उनके जिंदगी के संघर्ष और सफलता के इतिहास को दर्शाएगी। फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में ज़ी स्टूडियोज रिलीज कर रहा है। इस फिल्म का सीधा मुकाबला 23 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर यशराज फिल्म्स की ‘बंटी और बबली 2’ से होना है।