कंगना रणौत के कन्ट्रोवर्शियल शो में आए दिन कोई न कोई नया खुलासा होता रहता है। हाल ही में कंगना ने बताया कि मीटू आंदोलन के समर्थन में आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया था। कंगना ने कहा कि उन्होंने जिन महिलाओं का समर्थन किया, बाद में वह सब गायब हो गईं। इसके बाद वह साल 2020 में अभिनेत्री पायल घोष के समर्थन में आईं जब उन्होंने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
Lock Upp: कंगना रणौत ने किया खुलासा, बोलीं- मीटू अभियान के बाद फिल्म इंडस्ट्री ने मुझे कर दिया था बैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 02 May 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन