{"_id":"5a5c72474f1c1b83268b4816","slug":"kangana-ranaut-says-mere-ishq-ke-kisse-har-newspaper-mein-likhe-gaye","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार के सवाल पर उभर आया कंगना का दर्द, कहा- मेरे इश्क के किस्से हर न्यूजपेपर में लिखे गए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्यार के सवाल पर उभर आया कंगना का दर्द, कहा- मेरे इश्क के किस्से हर न्यूजपेपर में लिखे गए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut
फिल्म 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी खास मुकाम हासिल करने वाली कंगना रनौत हाल ही में करण जौहर के शो India's Next Superstar पर पहुंची।
Kangana Ranaut
इस शो में रोहित शेट्टी और करण जौहर जज की भूमिका में हैं। कंगना ने शो की शूटिंग को दौरान करण जौहर से खूब बातें की। कंगना से जब उनके प्यार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा 'मेरे इश्क के किस्से हर न्यूजपेपर में लिखे गए।'
Kangana Ranaut
इसके बाद उन्होंने एक कविता सुनाई। ये कविता उन्होंने खुद लिखी थी, तब जब वो प्यार में थीं।
'इश्क की आंखों में खुदा देखा है हमने
ना वो रोशनी थी, न अंधेरा
न जाने कौन सा मंजर देखा है हमने'
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut and karan johar
सूत्रों की माने तो कंगना ने यहां अपनी लव स्टोरी और शादी के बारे में भी बात की। जब कंगना से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा मुझे नहीं पता कि हमारा समाज क्यों चाहता है कि लड़की को 30 की उम्र के बाद शादी कर लेनी चाहिए यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
Kangana Ranaut
पिछले साल करण और कंगना ने फिल्मों में भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर एक-दूसरे पर कटाक्ष किये थे और इन खबरों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी। जल्द ही कंगना फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में नजर आएंगी।