कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) का ट्विटर (Twitter) अकाउंट आपत्तिजनक कमेंट्स की वजह से सस्पेंड कर दिया गया है। रंगोली पर आरोप था कि उन्होंने एक समुदाय के खिलाफ गलत कमेंट किया है। अब इस मामले पर कंगना का बयान भी सामने आया है।
रंगोली के ट्विटर विवाद पर आया कंगना का बयान, कहा- ऐसे प्लेटफॉर्म्स बंद कर देने चाहिए
कंगना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कहा है- मेरी बहन रंगोली ने जो ट्वीट किया था उसमें साफ लिखा था जो लोग डॉक्टरों पर पत्थरबाजी कर रहे हैं उन्हें गोली मार देनी चाहिए। लेकिन फराह अली खान और रीमा कागती ने जो दावा किया है वह झूठा है। रंगोली ने अपने ट्वीट में कहीं भी मुस्लिमों को टारगेट नहीं किया। अगर कोई ये साबित करता है तो मैं और रंगोली सामने से आकर माफी मांगेंगे।
A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on
कंगना ने आगे कहा- हम ऐसा बिल्कुल भी नहीं मानते कि हर मुस्लिम आतंकवादी है। हर मुस्लिम पुलिसकर्मियों और डॉक्टर्स पर हमला नहीं करते। मैं केंद्र सरकार से अपील करना चाहूंगी कि ये जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं जो यहां का पैसा खाकर हमारी ही कश्ती में छेद कर रहे हैं, ऐसे प्लेटफॉर्म्स का दाना-पानी बंद करना चाहिए।
कंगना ने कहा- ट्विटर पर लोग अमित शाह, माननीय प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। ऐसे प्लेटफॉर्म्स बंद होने चाहिए। जो लोग राष्ट्रवाद के लिए आवाज उठाते हैं उनका शोषण किया जाता है। बबीता फोगाट के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। आज अगर बबीता जी को कुछ भी होता है तो फिर कभी राष्ट्र को लेकर कोई आवाज नहीं उठेगी।
रंगोली ने अपना अकाउंट सस्पेंड होने के बाद प्रतिक्रिया में ट्विटर के फैसले को पूर्वाग्रह ग्रसित बताया। वहीं फराह ने ट्विटर इंडिया का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा था, ‘इस अकाउंट को सस्पेंड करने के लिए धन्यवाद ट्विटर इंडिया। मैंने इसके खिलाफ शिकायत की थी क्योंकि इन्होंने एक विशिष्ट समुदाय को निशाना बनाया और उन्हें उदार मीडिया के साथ गोली मारने के लिए कहा और खुद की तुलना नाजियों से की।'