आजादी वाले बयान के बाद से ही कंगना रणौत की मुसीबत कम होती नहीं दिख रही है। कंगना के बयान का पूरे देश में विरोध लगातार हो रहा है। साथ ही अलग अलग राज्यों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अल्पसंख्यक शाखा के महासचिव युसूफ परमार ने भारतीय स्वतंत्रता सैनिकों के बारे में दिए बयानों को लेकर कंगना की बोरीवली में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही एक्ट्रेस पर देशद्रोह, जानबूझकर अपमान, शांति भंग करने का मुकदमा चलाने की मांग की है।
विवाद: कंगना रणौत की बढ़ी मुश्किलें, एनसीपी नेता ने कोर्ट में दर्ज कराई शिकायत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Wed, 24 Nov 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन