बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रणौत बीते कुछ दिनों में अपने गृहक्षेत्र मनाली में थीं। कंगना यहां अपने परिवार के साथ मां का जन्मदिन मनाने के लिए पहुंची थीं। लेकिन अब एक बार फिर से कंगना रणौत मुंबई पहुंच गई हैं। मुंबई पहुंची कंगना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वो हाई सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट से निकल रही हैं।
हाई सिक्योरिटी के बीच फिर मुंबई पहुंचीं कंगना रणौत, वीडियो हो रहा वायरल
कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं ऐसे में वो अक्सर कई विवादित बयान भी देती रहती हैं। जिसकी वजह से अक्सर वो लोगों की ट्रोलिंग का शिकार बनती हैं। वहीं महाराष्ट्र सरकार के साथ चल रही झड़प के बाद कंगना को केंद्र सरकार की तरफ से सिक्योरिटी दी गई थी। जो अब भी उनके साथ है।
दरअसल सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वीरल भायानी ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कंगना अपनी बहन रंगोली के साथ मुंबई पहुंची हैं और चारों तरफ सिक्योरिटी नजर आ रही है। कंगना एयरपोर्ट से निकलकर अपनी गाड़ी की ओर जा रही हैं। कंगना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि कंगना रणौत को ये सिक्योरिटी उस समय मुहैया करवाई गई थी जब उनकी महाराष्ट्र सरकार के साथ झड़प रही थी। लॉकडाउन के बाद कंगना जब मुंबई वापस पहुंची थीं उसी समय उन्हें वाय प्लस (Y+) सिक्योरिटी दी गई थी। कंगना की झड़प महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय राउत के साथ हुई थी। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के ऊपर काफी अभद्र टिप्पणियां भी की थीं।
गौरतलब है कि अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाते हुए कई तस्वीरें साझा की थीं। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में एक कविता 'राख' भी शेयर की थी। इस कविता के वीडियो में कंगना बर्फबारी का मजा लेते हुए नजर आ रही थीं।
पढ़ें: जनवरी में Bigg Boss हाउस में नजर आ सकते हैं राखी सावंत के NRI पति, खुद किया खुलासा