'गैंगस्टर' की गर्लफ्रेंड न बनती तो पोर्न स्टार बन जातीं कंगना रनौत, इंटरव्यू में खुद किया था खुलासा
टीवी शो ''Vh1 Inside Access" को दिए अपने इंटरव्यू में कंगना ने यह बताया था कि कैसे वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने से पहले ही एक अडल्ट फिल्म साइन कर चुकी थीं। कंगना ने बताया था, मुझे फिल्म के लिए फोटोशूट करना था लेकिन जब मैं वहां पहुंची तो मुझे वहीं कुछ ठीक नहीं लगा।
कंगना ने बताया कि अनुराग बसु ने अगर गैंगस्टर न दी होती तो मैं शायद आज कहीं और होती। खैर गैंगस्टरके लिए भी मैंने कई ऑडिशन्स दिए। महीनों इंतजार किया। लेकिन फिल्म मिलने के बाद जैसे मेरे करियर को एक दिशा मिली और मैंने इन सब से दूरी बना ली। इस फिल्म के बाद मैंने अपनी एक्टिंग में कड़ मेहनत की और एक से बढ़कर एक चैलेंजिंग रोल किए। आज आलम यह है कि अपने टैलेंट की बदौलत कंगना न सिर्फ बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं बल्कि उनका नाम सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी शामिल हैं।