फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा खुलासा: महंगी पड़ी ऋतिक रोशन से दुश्मनी, कमाई के मामले में 'कंगाल' हुईं कंगना

Mon, 18 Dec 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Mon, 18 Dec 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut admitted a year controversy affects her earnings and endorsements badly
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत को ऋतिक रोशन से दुश्मनी करना काफी मंहगा पड़ गया। उनके झगड़े का असर उनकी कमाई और विज्ञापनों पर साफ देखा जा सकता है। दरअसल बॉक्स ऑफिस पर दो फ्लॉप फिल्में 'सिमरन' और 'रंगून' देने वाली कंगना ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है।  


पढ़ें-मोहम्मद अली को रिंग में चैलेंज देने वाले भारत के एकमात्र बॉक्सर के लिए शाहरुख ने दिखाई दरियादिली
kangana ranaut admitted a year controversy affects her earnings and endorsements badly
मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने इस बात का खुलासा किया कि ऋतिक और अपने रिश्तों की सच्चाई लोगों के सामने रखने और नेपोटिज्म पर खुलकर बात करने का सीधा असर उनकी कमाई पर पड़ा है।

बता दें कि कंगना को आखिरी बार हंसल मेहता की फिल्म 'सिमरन' में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को काफी निराश किया। फिल्म 'सिमरन' से पहले कंगना शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'रंगून' में भी दिखाई दी थीं। हालांकि फिल्म पर्दे पर कुछ कमाल नहीं कर पाई पर दर्शकों ने इस फिल्म में कंगना के किरदार को काफी सराहा। 
kangana ranaut admitted a year controversy affects her earnings and endorsements badly
कंगना का कहना है कि दो फ्लॉप फिल्मों के बावजूद उनकी डिमांड में कोई कमी नहीं आई पर इसका काफी बुरा असर उनकी कमाई पर पड़ा है। कंगना ने कहा, 'विज्ञापन कम हो गए हैं और मेरी कमाई का ग्राफ भी गिर गया है। मैंने सोचा था कि जल्द ही मैं अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोलूगी पर अभी ऐसा नहीं हो पाएगा'। हालांकि कंगना ने ये भी साफ कर दिया कि कमाई पर असर पड़ने का ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि उनके पास काम की कोई कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut admitted a year controversy affects her earnings and endorsements badly
कंगना ने बताया कि फिलहाल उनके पास तीन फिल्मों के ऑफर है, मनाली में एक घर और पाली हिल में एक ऑफिस है। उन्होंने बताया कि जल्द ही वो हार्वर्ड के लिए भी रवाना होने वाली हैं। अपने इंटरव्यू को पॉजिटिव नोट पर खत्म करते हुए कंगना ने कहा, 'मैं नहीं चाहती कि मेरी लाइफ लोगों के लिए एक कहानी बन कर रह जाए, बल्कि मैं चाहती हूं कि यंग लड़कियां मेरी लाइफ को एक प्रेरणा स्त्रोत की तरह देखें। जिसके लिए मैं निरंतर प्रयास करती रहूंगी'। बता दें जल्द ही दर्शकों को कंगना रानी लक्ष्मी बाई की बायोपिक में दिखाई देंगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed