पर्दे पर अपने हुनर से लोगों को दीवाना बना देने वाले सितारों को देखकर फैंस सोचते हैं कि उनकी जिंदगी में सबकुछ बहुत अच्छा है। हालांकि कई बार जब ये ही सितारे अपनी जिंदगी की हकीकत बयां करते हैं तो फैंस भी हैरान रह जाते हैं। टीवी की कई अभिनेत्रियों ने फैंस के सामने घरेलू हिंसा और फेल शादी का दर्द साझा किया है। अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने भी अपनी निजी जिंदगी में इस दर्द को झेला है और इस बात को फैंस के सामने रखने में उन्हें कभी हिचकिचाहट भी नहीं हुई। हाल ही में काम्या ने अपनी पहली शादी को लेकर कई खुलासे किए।
छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा काम्या पंजाबी ने टीवी पर खूब सफलता पाई। हालांकि निजी जिंदगी में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। काम्या ने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी। शादी के 10 साल बाद काम्या और बंटी 2013 में अलग हो गए थे। इस शादी से काम्या की एक बेटी आरा भी है।
3 of 5
Kamya Punjabi
- फोटो : instagram
एक इंटरव्यू में काम्या ने कहा कि उन्हें ये बोलने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि उन्होंने अपनी जिंदगी के 10 साल बंटी नेगी को दिए। अपनी शादी बचाने के लिए भी उन्होंने सारी कोशिशें की। उन्होंने कहा, 'मैं अलग नहीं होना चाहती थी। मैंने बहुत कुछ सहा है और सहना काफी समय तक जारी रखा'।
4 of 5
Kamya Punjabi
- फोटो : instagram
आगे काम्या ने कहा कि,'मैं अवॉर्ड फंक्शन से लौटकर आती थी और शीशे में खुद को देखकर सोचती थी कि क्या मैं वही इंसान हूं जिसके लिए कुछ देर पहले लोग जोर जोर से चियर कर रहे थे। मैं बेहद नाखुश थी और ये सोचकर कमजोर महसूस करती थी कि मैं खुद की मदद नहीं कर सकती। मैंने रिश्ते को एक और मौका दिया और फिर बंटी के पास गई क्योंकि मैं बाद में पछतावा नहीं करना चाहती थी कि मैंने कोशिश नहीं की। इसी बीच आरा का जन्म हुआ लेकिन फिर भी चीजें ठीक नहीं हो पाई'।
5 of 5
kamya punjabi
- फोटो : social media
काम्या ने कहा, 'जब बंटी के साथ दुर्घटना हुई तो मैंने उसका ख्याल रखा, लेकिन उसने तब भी मुझ पर ध्यान नहीं दिया और हमारी लड़ाई बरकरार रही। मुझे आज भी वो दिन याद है, मैंने किसी को नहीं बताया था। मैंने बस अपना हैंडबैग उठाया और घर से निकल गई। मेरे ना रहने पर मेरी मां ने कई बार आरा का ध्यान रखा। मैं अकेले होटल में रहती थी'। इस दौरान काम्या एक कॉमेडी शो की शूटिंग कर रहीं थीं। हालांकि तमाम मुश्किलें पार करने के बाद काम्या की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी। उन्होंने बताया था कि शादी का इतना खराब अनुभव मिलने के बाद वो आगे किसी रिश्ते के लिए तैयार नहीं थीं। हालांकि शलभ ने धैर्य बनाए रखा और वो काम्या का दिल जीतने में कामयाब हुए। इसके बाद साल 2020 में काम्या ने शलभ दांग से शादी कर ली। इस शादी से वो बेहद खुश हैं।