कमाल राशिद खान इंडस्ट्री में अपने उल्टे सीधे बयानों को लेकर हमेशा ही सुर्खियां बटोरते रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर ऐसा बयान दे दिया है, जिसे सुनकर सब हैरान और परेशान हैं। उन्होंने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गहराइयां' की समीक्षा करते हुए इसे 'दीपिका की बायोग्राफी' बताया है।
KRK Gehraiyaan Review: केकेआर ने दीपिका पादुकोण और करण जौहर पर की अभद्र टिप्पणी, ट्वीट कर कह डाली ये बात
केआरके ने अपने अगले ट्वीट में लिखा,"गहराइयां को दीपिका की बायोग्राफी कहा जा सकता है, क्योंकि वह सिर्फ पैसा और मजा चाहती हैं।" इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के डायलॉग्स की भी जमकर बुराई की। कमाल राशिद खान ने न केवल करण जौहर और दीपिका पादुकोण को बल्कि सिद्धांत चतुर्वेदी को भी जमकर लताड़ा। उन्होंने उन्हें 'झुग्गी' अभिनेता कहा और दावा किया कि अभिनेता अरबपति जैसा कुछ नहीं दिखता जैसा कि फिल्म में उन्हें दिखाया गया है। केआरके ने यहां तक दावा किया कि फिल्म गहराइयां हॉलीवुड फिल्म परफेक्ट मर्डर की कॉपी है। हालांकि बाद में ट्वीट को डिलीट कर दिया।

इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण, अन्नया पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। लव ट्राएंगल पर बनी इस फिल्म की कहानी कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रही है। इस फिल्म को सभी का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है।